लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uttarakhand:चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरु, कल सीएम यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना – Chardham Yatra Registration Begins In Rishikesh Cm Dhami To Flag Off Pilgrims Vehicles Uttarakhand News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरु हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरु हुआ। जो शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से कल 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई।

मुख्यमंत्री यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए तीस यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

वहीं यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। वहीं एसडीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ सफाई दुरुस्त करने। ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण

मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में पहला पंजीकरण कराया। अतिथि देवो भव की परंपरा से फूल मालाओं एवं टिका चंदन से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। ऋषिकुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंदकी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:सीएम योगी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को किया याद, बोले- काकोरी के क्रांतिकारियों की मजबूती से की थी पैरवी – Up: Cm Yogi Pays Tribute To Pandit Govind Ballabh Pant; Says He Staunchly Defended The Kakori Revolutionaries

भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले:बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची – Bjp Reshuffles In Charges Of Its Wings Baijayant Panda Gets Charge Of Obc Morcha And Satish Poonia St Morcha

तारा सुतारिया:करीब पहुंचा फोटोग्राफर तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है विवाद? – Tara Sutaria Reaction To Paparazzi Viral Video On Social Media

जानना जरूरी:आईफोन ईएमआई पर खरीदें या फुल पेमेंट देकर, आखिर कौन सा तरीका है बेहतर? यहां जानें – Iphone 18 Pro Max Emi Vs Full Payment: Which Is Better? Know The Pros And Cons Key Difference

‘मिस्टर सिंह, देश छोड़ो’:भारतीय ड्राइवरों पर अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी, डीएचएस के विज्ञापन पर मचा बवाल – Mr. Singh, Leave The Country Remark Directed Indian Drivers Us; Dhs Advertisement Sparks Uproar.

दर्द भरी वह रात:राजधानी एक्सप्रेस की कुछ बोगियां नदी में समाईं, कुछ पुल पर लटकीं; 133 की जान गई थी बिहार में – Tragic Story Of Rafiganj Train Accident 2002 Howrah-new Delhi Rajdhani Express Acciden Bihar News

Leave a Comment