लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप; दिल्ली में चढ़ने लगा पारा – Weather Report: Rain And Snowfall In The Mountains, Severe Heat And Heat Wave In North India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अप्रैल के मध्य में देश का मौसम दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह की चरम मौसमी स्थितियां देखने को मिलेंगी…कहीं आंधी-तूफान और बारिश, तो कहीं लू और चिपचिपी गर्मी का प्रकोप।

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की घटनाएं भी होंगी।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद  के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस तरह की मौसमी गतिविधियां तापमान में गिरावट लाती हैं, लेकिन साथ ही फसलों और जनजीवन पर असर डाल सकती हैं।

मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लू जैसी स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पूर्वोत्तर भारत में मौसम अस्थिर बना हुआ है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में 19 अप्रैल तक कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।अरुणाचल प्रदेश में इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 

पूर्वी भारत में तेज आंधी और बारिश

पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा  में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव:भाजपा के प्रचार में एनसीपीआई करेगी समर्थन, सत्तारुढ़ एनडीए ने गठबंधन से इनकार किया – West Bengal Bypolls Ncpi Offers To Campaign For Bjp Alliance Possibility State Politics Tmc And Others News

यूएन महासभा:ट्रंप का दावा- मैंने रुकवाए 8 युद्ध; ईरान को दी खुली धमकी, कहा- समझौता करो या नर्क में जाओ – Donald Trump Un Speech Updates Iran War Crimes West Asia Conflict Israel May Slam Un Body And Hindi News

दवाओं की जांच में बड़ा खुलासा:अगस्त में 220 नमूने फेल, दिल्ली में दूसरी कंपनी के नाम से बनी नकली दवा मिली – 220 Drug Samples Failed Testing In August Spurious Medicine Manufactured Under Another Company Name Found

एसआईआर नोटिस:दिल्ली में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, खुद ले रहे दस्तावेज; जानें वोटरों के लिए क्या है राहत – Blos Visit Homes In New Delhi To Collect Documents From Voters Issued Sir Notices

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स:’ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें…’, राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से अपील, कही ये बात – National Film Awards 2026 President Droupadi Murmu Urges Film Stars Not To Promote Harmful Products

पूजन के बीच गोलीबारी:घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट – Homeowner Clashes With Priests During Puja Three People Shot.

Leave a Comment