लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी के बाद से ही लगातार इसकी बैठकें चल रही हैं. बीते दिन ही कोलकाता में दो दिवसीय बैठक शुरू हुई है. जो 10 जुलाई यानी आज रात तक चलने वाली है. इसी बीच अब रेलवे कर्मचारियों ने बैठक का नतीजा आने से पहले ही अपनी नई मांगे आयोग के सामने रख दी हैं.

रेलवे इंजीनियरों की नई मांगें
दरअसल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन (AIREF) और ईस्ट कोस्ट रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन (ECoREA) की ओडिशा के भुवनेश्वर में बैठक हुई है. इस बैठक में 8वें वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें रेलवे इंजीनियरों ने आयोग से वेतन, प्रमोशन और करियर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 6वें वेतन आयोग के बाद उनकी वेतन व्यवस्था कमजोर हो गई है.

ये भी पढ़ें: Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

क्या बोले संगठन के सचिव?
इस बारे में बात करते हुए AIREF के महासचिव बी.पी. दास ने कहा कि, ‘रेलवे इंजीनियर रेलवे संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें गैर-तकनीकी और गैर-सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की तुलना में कम बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं. उन्होंने 6वें वेतन आयोग से पहले जैसी वेतन व्यवस्था बहाल करने और रेलवे इंजीनियरों को अन्य केंद्रीय सरकारी विभागों की तरह ग्रुप-बी का दर्जा देने की मांग की.

ग्रुप बी पदों और प्रमोशन पर फोकस
इस बैठक में फेडरेशन ने ये भी कहा कि रेलवे में ग्रुप-बी पदों की संख्या मौजूदा 0.29% से बढ़ाकर 7.5% की जाए, ताकि ये राष्ट्रीय औसत के बराबर हो सके. इसके अलावा बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने ये भी बताया कि रेलवे इंजीनियरों को कई सालों तक प्रमोशन नहीं मिल पाता, जिससे उनके करियर की ग्रोथ रुक जाती है.

बता दें कि ये बैठक 8वें वेतन आयोग की देशभर में चल रही परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा थी. आयोग कर्मचारी संगठनों, पेंशनभोगियों और अन्य पक्षों से सुझाव लेने के बाद वेतन, पेंशन और भत्तों पर अपनी अंतिम सिफारिशें तैयार करेगा. कोलकाता में 10 जुलाई को अंतिम दौर की बैठक के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करने वाला है.

ये भी पढ़ें: Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से

Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

भारत के ‘आइंस्टीन’ तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग

Leave a Comment