लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘7 वैनिटी वैन, 50 लोगों का तामझाम…’, अनीता कंवल का बड़ा आरोप- बॉलीवुड स्टार्स ही लूट लेते हैं फिल्म का पूरा बजट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनीता कंवल एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बड़े स्टार्स पर आरोप लगाया कि उनकी भारी-भरकम फीस और तामझाम की वजह से फिल्मों का बजट खत्म हो जाता है, जिसका सीधा असर कैरेक्टर एक्टर्स पर पड़ता है.

बड़े एक्टर्स की वजह से हमारे लिए कुछ नहीं बचता- अनीता कंवल
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अनीता कंवल ने बताया कि बड़े बजट की फिल्मों में भी कैरेक्टर एक्टर्स को अपनी फीस में कटौती करनी पड़ती है. उन्होंने कहा, ‘मैं ये बात एक कैरेक्टर एक्ट्रेस के तौर पर कह रही हूं. टॉप एक्टर्स फिल्मों के प्रोड्यूसर का बहुत ज़्यादा बजट खा जाते हैं. 7 वैनिटी वैन और आस-पास 50 लोगों का स्टाफ… इसकी वजह से हमारे लिए कुछ बचता ही नहीं है. असलियत यही है. 250 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म में भी हमारी फीस कम कर दी जाती है.’

ये भी पढ़ें:- ‘रेड लाइट थेरेपी’ लेते नजर आए पुलकित सम्राट, जानें त्वचा और बालों के लिए कितना है फायदेमंद

अनीता कंवल ने सुनाया किस्सा
अनीता ने अपने इंटरव्यू में स्टार्स की भारी भरकम सैलरी और उनके साथ चलने वाले बड़े तामझाम पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इन सब खर्चों की वजह से बाकी कलाकारों के हिस्से में कटौती की जाती है, जो इंडस्ट्री का एक कड़वा सच है. बातचीत के दौरान अनीता ने अपने हालिया अनुभव का एक ऑडिशन किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘एक असिस्टेंट ने मुझसे अपना परिचय देने को कहा. मैंने कहा, “मैं अनीता कंवल हूं और मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं जब आप में से ज़्यादातर लोग पैदा भी नहीं हुए थे.” इसके बाद वो सब चुप हो गए और मुझे वो रोल नहीं मिला.’

अब मेरे काम की कद्र नहीं रहीं- अनीता कंवल
अनीता कंवल ने आगे कहा, ‘मैं लगातार ऑडिशन दे रही हूं, लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि शायद इंडस्ट्री में मेरे काम की कद्र नहीं रह गई है. पहले कहा जाता था कि मेरा चेहरा टीवी पर बहुत ज्यादा दिख चुका है, लेकिन मुझे टीवी पर काम किए हुए आठ साल हो चुके हैं. आज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वही चेहरे बार-बार नजर आते हैं, लेकिन उन्हें ओवरएक्सपोज़्डट नहीं कहा जाता. शायद मेरा समय ही ठीक नहीं चल रहा है.’

‘मैं आखिर जी ही क्यों रही हूं?’
अनीता ने अपने लंबे करियर में आए बदलावों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘एक समय ऐसा था जब मैं एक साथ 13 शोज़ में काम करती थीं, लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं. जब लोग आपको याद करना बंद कर देते हैं, तो बहुत दुख होता है. कभी-कभी मुझे ‘आत्म-विनाश जैसा’ महसूस होता है. मैं आखिर जी ही क्यों रही हूं? मैं अब समाज या अपने काम में क्या योगदान दे रही हूं?’ अनीता कंवल ने इंडस्ट्री में अपने योगदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने हर तरह के रोल निभाए हैं और कई अवॉर्ड भी जीते हैं, फिर भी मुझे ये स्थिति झेलनी पड़ रही है. आखिर इसमें गलती किसकी है, मेरी या इंडस्ट्री की?’

इन शोज और फिल्मों में नजर आईं अनीता कंवल
बता दें कि अनीता कंवल ने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘सी हॉक्स’, ‘सोनपरी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ में काम किया है. इसके अलावा वो ‘गीतांजलि’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे करण अर्जुन आ गए



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन, हाथ जोड़े जमीन पर बैठ भक्ति में दिखे लीन। Ranveer Singh visit Chamundeshwari Temple in Mysuru Kantara Row

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार

फीफा वर्ल्ड कप में शकीरा की हुई धमाकेदार वापसी, अमीषा पटेल ने तारीफ में गढ़े कसीदे

पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी थी अमिताभ बच्चन की Don, ‘खईके पान बनारसवाला’ गाने ने बनाया ‘ब्लॉकबस्टर’

पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सनी देओल, सिंपल लुक में नजर आईं ‘तारा सिंह’ की रियल लाइफ ‘सकीना’, Video वायरल

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आईं सबा आजाद, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- हम अभी भी संघर्ष कर रहे हैं

Leave a Comment