{“_id”:”6a10914f0d81e6370b0dc742″,”slug”:”sourav-ganguly-made-century-in-gully-cricket-video-goes-viral-2026-05-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”53 की उम्र में फिर दिखा ‘दादा’ का जलवा: गली क्रिकेट में 68 गेंदों पर ठोके 132 रन, फैंस बोले- बचपन याद आ गया”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
53 साल की उम्र में सौरव गांगुली ने गली क्रिकेट मैच में 68 गेंदों पर 132 रन ठोककर फैंस को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर वही पुराना अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो उठे।

गली क्रिकेट में दादा का जलवा
– फोटो : Gully cricket (videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के लाखों फैंस के लिए सौरव गांगुली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक भावना रहे हैं। 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी, वही ‘दादा’ एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इस बार मंच कोई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं, बल्कि गली क्रिकेट का मैदान था। सोशल मीडिया पर इन दिनों गांगुली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्थानीय गली क्रिकेट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। 53 साल की उम्र में भी गांगुली ने ऐसा खेल दिखाया कि फैंस को उनके सुनहरे दिन याद आ गए।
