लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

26 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर समीर रिजवी-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने किया चमत्कार; दिल्ली को 6 विकेट से मिली जीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LSG vs DC IPL 2026 5th Match Highlights: आईपीएल 2026 के पांचवें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119* (76गेंद) रनों की साझेदारी की. टीम के लिए समीर रिजवी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70* रन स्कोर किए. इस दौरान लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 36 रन बनाए. इस दौरान दिल्ली के लिए लुंगी एंडिगी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने खाते में डाले. रन चेज में दिल्ली ने 17.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. दिल्ली को यह जीत तब मिली जब उन्होंने 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. 

रन चेज के शुरुआत में फंसी दिल्ली 

रन चेज करते हुए दिल्ली की टीम शुरुआत में फंसती हुई नजर आई. पावरप्ले में टीम ने सिर्फ 33 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान टीम के लिए केएल राहुल (00), नितीश राणा (15), पथुम निसांका (01) और अक्षर पटेल (00) पवेलियन लौट चुके थे. यहां से टीम की जीत बहुत मुश्किल लगने लगी थी. 

जल्दी 4 विकेट गिर जाने के बाद समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए साझेदारी करना शुरू की. दोनों ने बखूबी मिलकर पारी को संभाला. पारी बढ़ने के साथ दोनों ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और धीरे-धीरे टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

लखनऊ की गेंदबाजी 

लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा विकेट अपने खाते में डाले. इस दौरान उन्होंने 3 ओवर में 20 रन खर्चे. इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. शमी ने 4 ओवर में 28 रन और मोहसिन ने 4 ओवर में 19 रन खर्चे.

 

यह भी पढ़े: IPL 2026: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, 3 अप्रैल को चेन्नई का अगला मैच; जानें वापसी पर ताजा अपडेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment