7 Flop Films: बॉलीवुड में इन दिनों किसी फिल्म का बजट 400-500 करोड़ होता है. वहीं, किसी फिल्म की सक्सेस भी 500-1000 करोड़ में मानी जाती हैं. बदलते समय के साथ ही बॉक्स ऑफिस की सफलता का दौर भी बदला है. हालांकि, जितना बड़ा बजट उतना ही ज्यादा रिस्क फैक्टर भी होता है. मेकर्स की टेंशन बढ़ी रहती है कि सफलता मिलती है या नहीं. ऐसे में आपको बॉलीवुड और साउथ के उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो 200-300 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद भी फ्लॉप और एवरेज ही रहीं.
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 358.89 करोड़ का बिजनेस किया. मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 212.79 करोड़ रहा था. हालांकि, कमल नाहटा ने इसकी कमाई पर सवाल किया था. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 250 करोड़ था. नेट कलेक्शन के हिसाब से ये एवरेट ही साबित हो पाई.


यह भी पढ़ें: 260 करोड़ कमाने के बाद भी ‘भूत बंगला’ क्यों नहीं कहलाई हिट? जानें क्या है ट्रेड फॉर्मूला
आदिपुरुष
प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जबकि फिल्म की कमाई इंडिया में 300 करोड़ से ज्यादा रही थी. इसके बाद भी ये फ्लॉप रही थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका बजट 500 करोड़ था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 288.15 करोड़ और वर्ल्डवाइड बिजनेस 393 करोड़ किया था. फिल्म बजट तक वसूल नहीं पाई थी. फिल्म की क्रिटिक्स ने भी काफी आलोचना की थी.

कंगुवा
सूर्या स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं किया था हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. रिपोर्ट्स की मानें, इसका बजट 300-350 करोड़ है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.64 करोड़ रहा था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 70.37 करोड़ रहा था. जबिक फिल्म ने ओवरसीज में 24 करोड़ कमाए थे.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
साल 2018 में रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने भी 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 300 करोड़ था. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 327.51 करोड़ की कमाई की थी. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 151.30 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर बैन नहीं, अशोक पंडित ने दी सफाई, FWICE के एक्शन पर दिग्गजों ने उठाए सवाल

सैये रा नरसिम्हा रेड्डी
इसके साथ ही इस लिस्ट में एक नाम ‘सैये रा नरसिम्हा रेड्डी’ का भी है. इसमें अमिताभ बच्चन, विजय सेतुपति, किच्चा सुदीप, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम रोल में थे. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 275 करोड़ था. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 188.60 करोड़ रहा था. जबकि मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 246.60 करोड़ था. वहीं, ओवरसीज 30 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके भी फिसड्डी साबित हुई थी.

राधे श्याम
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ भी 100 करोड़ की कमाई के बाद फ्लॉप रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 350 करोड़ था. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 104.38 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 149.50 करोड़ रहा था. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 26.30 करोड़ था.

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को साल 2022 में रिलीज किया गया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसका बजट 180 करोड़ था जबकि फिल्म ने इंडिया में 61.36 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओवरसीज में भी 61 करोड़ कमाए थे. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 133.50 करोड़ रहा था.
