लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर’, H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में काम करने के लिए इस साल दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर शुल्क दिया है. अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मंत्री मार्कवायने मुलिन ने बताया कि दो लाख से अधिक लोगों ने एक लाख अमेरिकी डॉलर शुल्क देकर प्राथमिकता के आधार पर अपने आवेदन का निपटारा कराने का विकल्प चुना.

मार्कवायने मुलिन मंगलवार (2 जून, 2026) को सीनेट की विनियोग उपसमिति में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में डीएचएस को एच-1बी वीजा के लिए करीब 2.86 लाख आवेदन मिले हैं. उन्होंने उस वक्त यह जानकारी दी जब अमेरिकी सीनेटर सुसैन कॉलिंस ने ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी पर चिंता जताई. मुलिन ने कहा कि 2.86 आवेदकों में से दो लाख लोगों ने एक लाख डॉलर देकर प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का विकल्प चुना है. उन्होंने बताया कि यह फीस देने वालों के आवेदनों का निपटारा ज्यादा तेजी से किया जाएगा.

मुलिन ने बताया कि एक लाख डॉलर शुल्क देने वाले आवेदनों का निपटारा लगभग 15 दिन में हो जाता है, जबकि सामान्य आवेदनों का निपटारा करने में करीब साढ़े सात महीने लगते हैं. अमेरिकी सीनेटर कॉलिंस ने उपसमिति को बताया कि मेन राज्य के उत्तरी हिस्से के ग्रामीण क्षेत्र प्रेस्क आइल के एक अस्पताल को विदेश से बेहद जरूरी सर्जन बुलाने के लिए यह शुल्क चुकाना पड़ा है.

यह भी पढ़ें:- ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा

कॉलिंस ने पूछा, ‘क्या आप इस बात पर विचार करेंगे कि मेडिकल प्रोफेशनल्स को इस शुल्क से छूट दी जाए, अगर कोई समुदाय यह साबित कर सके कि वहां कोई उपयुक्त चिकित्सक उपलब्ध नहीं है?’ इस पर मुलिन ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में संभावित समाधान तलाशेंगे और देखेंगे कि क्या ऐसे मामलों में परिस्थितियों के आधार पर कुछ नरमी बरती जा सकती है.

कॉलिंस ने कहा, ‘कैलिफोर्निया और सिलिकॉन वैली में काम करने के लिए किसी दूसरे देश से कंप्यूटर विशेषज्ञ लाने और उत्तरी मेन के किसी ग्रामीण अस्पताल के लिए अत्यंत आवश्यक सर्जन लाने में बहुत बड़ा अंतर है.’ वहीं, अलास्का से रिपब्लिकन सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की ने अपने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया.

यह भी पढ़ें:- जापान में मस्जिद पर क्यों मचा बवाल? पाकिसतान ने पल्ला झाड़ा, सरकार बोली- ‘बिना मंजूरी के…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा

‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

Leave a Comment