लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

118km Range, 65kmph Top Speed; Battles Ather, Ola

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Ampere Magnus Neo Launched: 118km Range, 65kmph Top Speed; Battles Ather, Ola

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारत में अपना अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पियर मैग्नस नियो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए मॉडल में बड़े बदलाव करने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया है।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर ई-स्कूटर 118km की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 65kmph है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपए रखी गई है। भारत में इसका मुकाबला बजाज चेतक और एथर रिज्टा से रहेगा।

डिजाइन और कंफर्ट: लंबी राइड के लिए आरामदायक सीट

कंपनी ने मैग्नस नियो के एर्गोनॉमिक्स में कुछ जरूरी सुधार किए हैं ताकि राइडर को थकान कम हो।

  • सीट और व्हील्स: स्कूटर में आरामदायक लंबी राइड के लिए सीट को री-डिजाइन किया गया है। अब इसकी सीट की ऊंचाई 777mm है, जो कम हाइट वाले लोगों के लिए भी आरामदायक है। इसमें 10-इंच के रियर व्हील्स दिए गए हैं।
  • वजन: स्कूटर का कुल वजन 103 किलो है। हल्का वजन होने के कारण इसे ट्रैफिक में हैंडल करना और पार्क करना काफी आसान हो जाता है।

परफॉर्मेंस: सिंगल चार्ज पर मिलेगी 118km की रेंज

एम्पियर मैग्नस नियो में परफॉर्मेंस के लिए 2.3kWh का LFP (लिथियम फेरस फास्फेट) बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर इंडियन ड्राइविंग साइकिल (IDC) के तहत 118 किमी की रेंज देता है।

हालांकि, इको मोड में इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 85-90 किमी के करीब है। स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। ऑफ-बोर्ड चार्जर की मदद से इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है।

हार्डवेयर और फीचर्स: 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज

मैग्नस नियो में बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। एम्पीयर ने इसके व्हील और मोटर कॉन्फिगरेशन में भी सुधार किया है, जिससे अब राइडर को स्मूथ एक्सीलरेशन और बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी।

  • सस्पेंशन और ब्रेक: बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। जो पुराने डुअल-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
  • स्मार्ट फीचर्स: स्कूटर में 3.5-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट दिया गया है।
  • स्टोरेज: सामान रखने के लिए इसमें 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें हेलमेट या छोटा बैग आसानी से रखा जा सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्मार्टफोन कैमरा की नई रेस:फोटोग्राफी किट से DSLR जैसे फीचर्स दे रही कंपनियां; वीवो-ओपो जैसे ब्रांड एक्सटर्नल लेंस दे रहे

एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी; नेटफ्लिक्स में होगी रील्स जैसी फीड:अब स्क्रॉल करके खोज सकेंगे अगला शो, अमेरिका में डिज्नी प्लस में भी यही प्रयोग

ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च:अब एआई खुद प्रोजेक्ट प्लान और पूरा करेगा; इसे 100 नंबर के टेस्ट में 93 अंक मिले

ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च:अब एआई खुद प्रोजेक्ट प्लान और पूरा करेगा; इसे 100 नंबर के टेस्ट में 93 अंक मिले

BMW F 450 GS एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च:420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ ABS प्रो और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख

FM Sitharaman Meeting: Mythos AI Banking Cyber Threat

Leave a Comment