लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज में नाकेबंदी के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, आर्मी चीफ के बाद अब नेवी चीफ को किया बर्खास्त

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ जारी जंग और होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटा दिया है. पेंटागन ने बुधवार (23 अप्रैल, 2026) कंफर्म करते हुए कहा कि नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन तत्काल प्रभाव से ट्रंप प्रशासन को छोड़ रहे हैं.

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बयान में कहा, ‘नेवी सेक्रेटरी जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से प्रशासन से विदा ले रहे हैं. वॉर सेक्रेटरी और डिप्टी वॉर सेक्रेटरी की ओर से हम नेवी सेक्रेटरी फेलन को विभाग और अमेरिकन नेवी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं. हम उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं.’

पीट हेगसेथ से विवाद के बीच हुआ एक्शन

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, फेलन को उनके पद से हटाने का फैसला रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और उप रक्षा सचिव स्टीफन फेनबर्ग के साथ महीनों से चल रहे बढ़ते तनाव के बाद लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रबंधन शैली, कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी फैसलों और नेवी के संकटग्रस्त जहाज निर्माण कार्यक्रम को सुधारने के तरीकों को लेकर मतभेद बढ़ते जा रहे थे.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बातचीत से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्यों बोला Thank You? कहा- आपने अमेरिका के प्रेसिडेंट… 

किस मुद्दे पर था हेगसेथ से विवाद?

हेगसेथ और फेनबर्ग के साथ फेलन का जिन मुद्दों पर विवाद था, उनमें सबसे अहम मुद्दा ‘गोल्डन फ्लीट’ को लेकर था. NYT की रिपोर्ट के अनुसार, फेलन ने गोल्डन फ्लीट प्रोजेक्ट का जोरदार समर्थन किया था, जिसमें नए युद्धपोतों और एक नए ‘ट्रंप-क्लास’ एयरक्राफ्ट कैरियर पर भारी खर्च शामिल था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पेंटागन के नेता इस योजना को संभालने के उनके तरीके से खुश नहीं थे. नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य रूप से फेनबर्ग लगातार निराश होते जा रहे थे और उन्होंने परियोजना के कुछ हिस्सों को फेलन के हाथों से वापस लेना शुरू कर दिया था.

फेलन के अपने डिप्टी सेक्रेटरी से भी खराब थे रिलेशन

खबरों के मुताबिक, फेलन के अपने उप सचिव, अंडर सेक्रेटरी हंग काओ के साथ भी संबंध तनावपूर्ण थे. अधिकारियों ने बताया कि काओ, हेगसेथ के करीबी थे. खासकर उन सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर जिन्होंने रक्षा सचिव के कार्यकाल को काफी हद तक प्रभावित किया है. फेलन के जाने के बाद अब काओ के पदभार संभालने की उम्मीद है. इससे पहले हेगसेथ ने फेलन के चीफ ऑफ स्टाफ, जॉन हैरिसन को बर्खास्त कर दिया था.

ये भी पढ़ें- अपने ही बड़े लोगों पर ट्रंप ने कर दी सर्जिकल स्ट्राइक! ईरान से युद्ध के बीच क्यों बौखला गए अमेरिकी राष्ट्रपति?

20 दिन पहले ही हेगसेथ ने आर्मी चीफ पर लिया था एक्शन

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने करीब 20 दिन पहले ही आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को बर्खास्त कर दिया था. उन्होंने अगस्त 2023 में पद की जिम्मेदारी संभाली थी. उनका कार्यकाल चार साल का था, लेकिन उन्हें तीन साल में ही पद छोड़ना पड़ा. अभी उनकी नौकरी का एक साल बाकी था. 

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्यों नहीं हो पा रहा है अभी तक समझौता? ईरान ने बताए वजह, कहा- ‘दुनिया देख रही है…’

बंद हो जाएगा सबका इंटरनेट अगर… होर्मुज में फायरिंग के बीच मंडराया बड़ा खतरा, डेटा वॉर होगा?

होर्मुज में ईरानी नेवी ने तेल टैंकर्स पर किया हमला तो भड़का अमेरिका, बोला- ‘वह समुद्री डाकुओं के झुंड…’

Iran-US War: चुन-चुनकर बदला लेंगे ट्रंप, बना डाली नॉटी और नाइस देशों की लिस्ट, ईरान का साथ देने वालों को…

Pahalgam Attack Anniversary: वॉशिंगटन के भारतीय दूतावास में क्यों पहुंचे 19 अमेरिकी सांसद, क्या हुआ वहां? पहलगाम अटैक से जुड़ा है कनेक्शन

माइंस का जाल हटाने में लगेंगे 6 महीने! बंद रहेगा होर्मुज, पेंटागन ने दी चेतावनी- महंगा होगा तेल

Leave a Comment