लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान? बालों की कई समस्याओं से राहत दिला सकती है छाछ, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chaach for Hair: आज के समय में अगर देखा जाए तो हम सभी किसी न किसी हेयर प्रॉब्लम से जूझ ही रहे हैं. कोई बालों के झड़ने से परेशान है तो कोई ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाना चाहता है. जब हमें बालों और स्कैल्प से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम होती है तो सबसे पहले हम मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट हमें टेम्पररी रिजल्ट दे देते हैं लेकिन कई बार इनमें ज्यादा केमिकल होने की वजह से हमारे बाल और भी डैमेज हो जाते हैं. अगर आप भी अपने बालों और स्कैल्प से जुड़ी किसी भी तरह के प्रॉब्लम से छुटकारा पाकर उन्हें एक बार फिर से हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से छाछ का इस्तेमाल करके अपने स्कैल्प की गहराई से सफाई कर सकते हैं और इसके साथ ही अपने बालों को मजबूत भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बालों और स्कैल्प पर छाछ का इस्तेमाल करने का सही तारीका और इसके फायदे.

डैंड्रफ और इचिंग से दिलाए राहत

अगर स्कैल्प में गंदगी और फंगल इन्फेक्शन हो जाए तो इसकी वजह से हमें डैंड्रफ और इचिंग की प्रॉब्लम होने लग जाती है. अगर आप इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो आपके अपने बालों और स्कैल्प को धोने के लिए छाछ का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो आपके स्कैल्प को गहराई से साफ करने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है. जब आप छाछ का रेगुलर इस्तेमाल करने लगते हैं तो आपको स्कैल्प में इचिंग कम होने लगती है और साथ ही डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी देखते ही देखते खत्म होने लगती है.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है छाछ

अगर आपके बाल काफी जयदा ड्राई और फ्रिजी हो गए हैं, तो ऐसे में भी आपको अपने बालों पर छाछ का इस्तेमाल करके देखना चाहिए. आपके बालों पर छाछ बिलकुल ही एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके बालों में मॉइस्चर बनी रहती है और वे पहले से ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आने लगते हैं.

बालों पर छाछ लगाने का सही तरीका

बालों और स्कैल्प पर छाछ लगाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रेश और थोड़ी सी ठंडी छाछ को ले लेना है. अब इस छाछ को कॉटन बॉल या फिर अपने हाथों की मदद से स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छे से लगा लेना है. अब आपको इसे करीबन आधे घंटे के लिए बालों में सेट होने के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करते हुए अपने बालों को अच्छी तरह से धो लेना है. हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार छाछ का इस्तेमाल करके आप कई तरह के फायदे पा सकते हैं.

छाछ में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा ज्यादा फायदा

अगर आप और भी ज्यादा बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको छाछ में कुछ चीजें जरूर मिक्स करनी चाहिए. अगर आप हेयर फॉल की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो आपको छाछ में मेथी दानों का पेस्ट को मिक्स करके अपने बालों पर लगाना चाहिए. इससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है. वहीं, स्कैल्प को ठंडक देने के लिए आपको छाछ में एलोवेरा जेल मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाना चाहिए. अगर आप ऑयली स्कैल्प की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो छाछ में थोड़े से नींबू के रस को मिक्स करके इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

The post हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान? बालों की कई समस्याओं से राहत दिला सकती है छाछ, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नौतपा के दौरान इन लोगों को होता है हीट स्ट्रोक और लू लगने का ज्यादा खतरा, भूलकर भी न करें ये लापरवाही

शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि बच्चे चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच

क्या बनते-बनते बिगड़ जाते हैं आपके भी काम? वास्तु शास्त्र से जानें इसे ठीक करने के अचूक उपाय

क्या सुबह उठते ही चाय पीते हैं आप? छोटी सी आदत बना सकती है आपकी स्किन को बेजान, जान लें इसके नुकसान

कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे साइलेंट किलर? सिर्फ कुछ आदतें बदलकर ऐसे कंट्रोल करें अपना ब्लड प्रेशर

Leave a Comment