लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिमाचल में बारिश का कहर:चंबा के सलूणी में घरों में घुसा मलबा, पंगोला नाला के पास चंबा-तीसा मार्ग बंद – Chamba Heavy Rain Salooni Lanot Phagdog Chamba Tissa Road Blocked Himachal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के लनोट और फगड़ोग गांवों में मलबा और बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पंगोला नाला के पास मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

फगड़ोग गांव में तानी पुत्र कंठ और नारद पुत्र लछमण के मकानों में भारी मात्रा में मलबा और पानी घुस गया। इस घटना में दोनों परिवारों को नुकसान पहुंचा है। नारद पुत्र लछमण के मकान में दरारें भी आ गई हैं, जिससे मकान को सबसे अधिक क्षति पहुंची है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत लनोट के प्रधान देसराज मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने जैसी स्थिति बनने के बाद अचानक भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

वहीं, पंगोला नाला के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद हो गया। इसके कारण करीब 25 से अधिक पंचायतों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तीसा, सनवाल, बैरागढ़, बौंदेड़ी, खजुआ, बिहाली, देवीकोठी, सेईकोठी और झज्जाकोठी सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हद से ज्यादा सख्ती’:बॉम्बे हाईकोर्ट ने Fda को लगाई फटकार, 5 लाख का मुआवजा देने का क्यों दिया आदेश? – Excessive Rigour Bombay High Court Reprimands Fda; Why Did It Order ₹5 Lakh Compensation?

Ai Future:एनवीडिया प्रमुख जेन्सन हुआंग को चिंता, बोले- अब एल्गोरिदम नहीं इन चीजों पर निर्भर एआई का भविष्य – The New Ai Bottleneck: Nvidia’s Jensen Huang Warns Land And Power, Not Algorithms, Now Limit Ai Expansion

‘किसी को नहीं बख्शेंगे’:शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस जारी करने वाले Fda कमिश्नर का सख्त रुख, कहा- सब हैं जवाबदेह – Won’t Spare Anyone Fda Commissioner Takes Stance Issuing Notices Shah Rukh Ajaytiger Says Everyone Accountabl

Congress:जाति जनगणना में Obc के लिए अलग कॉलम क्यों नहीं?, कांग्रेस ने सरकार पर ‘गहरी साजिश’ का लगाया आरोप – Why Is There No Separate Column For Obcs In The Caste Census Congress Accuses Government Of A Deep Conspiracy

The Bonus Market Update:भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी; सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश; पढ़ें पूरा अपडेट – Schools Closed Due To Heavy Rain  in Up Order Issued Here Read Full Update

Leave a Comment