लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. सूर्यकुमार यादव को अचानक टीम का कप्तान बना दिया गया है. हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसे देख हर कोई हैरान रह गया. यहां हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है. 

बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या 

सबसे पहले आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव को सिर्फ आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली है, क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या बीमार होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हैं. हार्दिक के इस मैच से बाहर होने की वजह से सूर्यकुमार को एमआई की कप्तानी सौंपी गई है. 

टॉस के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “उनकी (हार्दिक पांड्या) तबीयत ठीक नहीं है. वह स्वस्थ नहीं दिख रहे हैं, इसलिए वह आज के मैच के लिए फिट नहीं थे. तो आज बस उनकी जगह खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं. (केकेआर के खिलाफ जीत पर) अगर आप 13-14 साल बाद पहला मैच जीतते हैं, तो टीम में काफी सकारात्मकता होती है, और हम बहुत खुश हैं, लेकिन यह मैदान वानखेड़े से बिल्कुल अलग है.” 

मुंबई ने किए 3 बदलाव

सूर्यकुमार ने मुंबई की टीम में 3 बदलाव किए. ट्रेंट बोल्ट की जगह ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है. वहीं अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर टीम का हिस्सा हैं. इन तीन बदलाव के साथ दिल्ली के खिलाफ मुंबई की टीम उतरी है, जबकि पहले मैच में मुंबई को जीत मिली थी. 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment