Bracelets For Women: डार्क कलर की ड्रेस हमेशा क्लासी और एलिगेंट लुक देती है. लेकिन अगर उसके साथ सही एक्सेसरी न पहनी जाए, तो पूरा लुक अधूरा लग सकता है. ऐसे में एक खूबसूरत हैंड ब्रेसलेट आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकता है. चाहे शादी हो, पार्टी, ऑफिस इवेंट या दोस्तों के साथ कोई खास मौका, सही ब्रेसलेट आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाता है और आपके आउटफिट को भी खास बना देता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लेटेस्ट ब्रेसलेट डिजाइंस के बारे में.
लीफ पैटर्न कफ ब्रेसलेट डिजाइन

अगर आप किसी खास इवेंट या पार्टी में डार्क कलर के कपड़े पहनकर जा रही हैं, तो अपने पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए लीफ पैटर्न कफ ब्रेसलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिजाइन आपके हाथों को रॉयल और एलीगेंट टच देता है, जिससे आपकी पर्सनालिटी और भी निखरकर दिखती है. इसे आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं.
आयरन मेटल स्पाइरल कफ ब्रेसलेट

अगर आप थोड़ा बोल्ड और रॉयल लुक चाहती हैं, तो आयरन मेटल स्पाइरल कफ ब्रेसलेट ट्राय कर सकती हैं. इसका डिजाइन हाथों पर काफी आकर्षक लगता है और डार्क आउटफिट के साथ यह और भी ज्यादा उभरकर नजर आता है. पार्टी और फेस्टिव फंक्शन के लिए यह अच्छा विकल्प है.
जियोमेट्रिक हॉलो आउट पैटर्न ब्रेसलेट

अगर आपको मॉडर्न और ट्रेंडी ज्वेलरी पसंद है, तो जियोमेट्रिक हॉलो आउट पैटर्न ब्रेसलेट एक शानदार ऑप्शन है. इसका यूनिक डिजाइन डार्क कलर की ड्रेस के साथ बहुत अच्छा लगता है. यह ब्रेसलेट सिंपल लुक को भी स्टाइलिश बना देता है. इसे आप ऑनलाइन या किसी ज्वेलरी स्टोर से आसानी से खरीद सकती हैं.
कैजुअल विंग स्टाइल ब्रेसलेट

अगर आपको हल्की और स्टाइलिश एक्सेसरी पसंद है, तो कैजुअल विंग स्टाइल ब्रेसलेट आपके लिए सही रहेगा. इसका डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी है. इसे डार्क कलर की ड्रेस के साथ पहनने पर आपका पूरा लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: हर लड़की की वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये फ्लोरल प्रिंट साड़ियां, मिलेगा क्लासी लुक
The post हर कोई पूछेगा आपके ब्रेसलेट का नाम, डार्क ड्रेस के साथ ये डिजाइंस हैं परफेक्ट appeared first on Prabhat Khabar.


