लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्विट्जरलैंड:रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर – Switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

गोलीबारी के कारणों का नहीं चल सका पता

स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह कार्यक्रम रेव पार्टी था। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार, हमले के संभावित मकसद और घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

कहां हुई गोलीबारी की घटना?

पुलिस ने स्विस मीडिया को बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई। यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है। इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी। घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खूबसूरती ऐसी कि नजरें ठहर जाएं:दमखम ऐसा कि चुटकियों में विरोधी को चटा दें धूल; Wwe की 15 धाकड़ महिला पहलवान – 15 Most Powerful And Charismatic Wwe Women Wrestlers Who Combine Beauty, Muscle And Dominance

2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी – Venus Transit In Libra On 2 September These Four Zodiac Sign Will Get Benefits

सूटकेस हत्याकांड में खुलासा:सीसीटीवी से मिला सुराग, चेन्नई पुलिस ने मणिपुर से आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार – Chennai Suitcase Murder Solved, Couple Arrested In Manipur After Nationwide Manhunt

नीट पीजी:बिजली फॉल्ट से समय पर शुरू नहीं हुआ पेपर, पांच सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा, एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

उत्तराखंड:सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर, वाडिया संस्थान के अध्ययन में हुआ खुलासा – Uttarakhand: 58 Percent Of The Border-region Darma Valley Is On The Verge Of Landslides, Reveals Wadia Institu

सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म, राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; ‘घातक’ से है खास कनेक्शन – Sunny Deol New Film Annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi Will Direct To Project

Leave a Comment