लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सूरत में मेरठ जैसा हत्याकांड:इस बार ड्रम नहीं, सीमेंट से भरे बक्से में छिपाई गई लाश; कैसे हुआ खुलासा? – Gujarat: Surat Man Kills Dietian Wife, Hides Body In Cement Filled Crate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर इंसान की रूह कांप जाएगी। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने शव को एक लकड़ी के बक्से में छिपाकर उसमें सीमेंट भर दिया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। 

आरोपी की पहचान विशाल साल्वी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा साल्वे (39 वर्षीय) पेशे से डाइटिशियन हैं और चार दिन पहले लापता हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने सामान्य गुमशुदगी की जांच शुरू की। लेकिन जांच के शुरुआती चरण में मामला अचानक बदल गया।  

जांच की दिशा कैसे बदली?

दंपति के घर से एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट को कथित पर विशाल ने ही लिखा था। यह नोट उनके नाबालिग बेटे को मिला और उसने इसे पुलिस को दे दिया। नोट में लिखा था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। शिल्पा अब जीवित नहीं हैं। 

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या के शक में बदल दिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी से जुड़ी एक और पुरानी व खाली पड़ी संपत्ति का पता चला। यह संपत्ति सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में है। जब पुलिस ने उस बंद घर को खोला तो कमरे के एक कोने में रखे लकड़ी के बक्से से तेज बदबू आ रही थी। 

बक्से में क्या मिला?

पुलिस को बक्से के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। इसे कच्चे सीमेंट से ढककर छिपाया गया था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से चार से पांच दिन पहले की गई थी।

पुलिस ने क्या कहा?

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कनन देसाई ने बताया कि जांच गुमशुदगी की शिकायत से शुरू हुई थी। लेकिन हाथ से लिखा नोट मिलने के बाद मामले की दिशा बदल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: ढोंगी अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ीं, एसआईटी ने सातवें अपराध में किया गिरफ्तार

हत्या की वजह क्या है?  

■ शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

■ आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य संबंध पर शक था।

■ इसी शक को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।

■ आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है

■ सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर तलाश जारी है

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23,350 के पार; जानिए बाजार का पूरा हाल – Sensex Opening Bell: Sensex Gains 200 Points, Nifty Crosses 23,350; Bajaj Twins, Asian Paints Rise 2%

विनीत मिनोचा मर्डर:‘हत्या-शॉपिंग का सीन होगा री-क्रिएट’, शालू और सुब्रत का होगा आमना-सामना, सवाल खोलेंगे सच – Kanpur Vineet Minocha Murder Murder Shopping Scene To Be Recreated Shalu And Subrat To Come Face To Face

ट्रोलिंग ट्रेंड:फैसला कपल का, सवाल एक से? विक्की-कटरीना हो या विराट-अनुष्का; निशाने पर अभिनेत्रियां ही क्यों? – Katrina Kaif Trolled Anushka Deepika And Kiara Why Only Actress Got Trolled Out Among These Power Couples

डेनमार्क-अमेरिका समझौता:रूस और चीन पर कितना असर पड़ेगा, यूएन में क्या बोले ट्रंप? जानिए समझौते का मकसद – Denmark-us Agreement Greenland Impact On Russia China What Trump Said At Un Know Objective Of Deal

बिहार:दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली – Danapur Double Murder Bihar Police Constable Kills Sister With Service Revolver Then Commits Suicide

बॉक्स ऑफिस:‘हनुमान अंश’ के चमत्कार से फिकी पड़ीं करीना-कुणाल की फिल्में, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी बरकरार – Hanuman Ansh Box Office Collection With Vibe And Daayra With Mirzapur The Movie

Leave a Comment