लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार:सीएम बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर – Cm Dhami Took Meeting Strict Action Plan Prepared For Safe And Smooth Char Dham Yatra

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है। सीसीटीवी व एआई आधारित निगरानी से यात्रा को हाईटेक बनाया जाएगा। इस बार ग्रीन व क्लीन यात्रा को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं, यात्रा के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अफसरों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि दुनिया भर से चारधाम यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा व सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। यात्रा राज्य की लाइफ लाइन है, जिसे व्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए। कहा कि यात्रा में विशेषकर हेली सेवाओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री की पहल पर बीते वर्ष शुरू की गई ग्रीन व क्लीन चारधाम यात्रा की मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए सीएम ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में कलेक्शन बॉक्स लगाने व प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्रा को लेकर कोई भी भ्रामक या अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं व युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (वर्चुअल माध्यम से), मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व यात्रा से संबंधित जिलों के डीएम मौजूद रहे।

Kedarnath Heli Seva: ऐसा किया तो टिकट रद्द करने पर वापस नहीं होगा किराया, जानिए पूरी गाइडलाइन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Web Series Chumbak Review And Ratings Neena Gupta Deven Bhojani Manasi Parekh Starrer Netflix Show – Entertainment News: Amar Ujala

आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक:किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? यहां जानें सबकुछ – Bank Holiday Banks To Remain Closed For 3 Days From Tomorrow Check City Wise List

स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान की कहानी:लाला अमरनाथ की अगुआई में जीती थी पहली टेस्ट सीरीज, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड – Former Indian Player Lala Amarnath Birthday Independent India’s First Captain Know Career And Records

सुर्खियां:ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन; महिला एशिया कप फाइनल में भारत; इसरो से चक्रवात की चेतावनी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

9/11 हमले की बरसी:वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चार हमले और हजारों मौत, वारदात के 25 साल बाद भी जिंदा हैं पांच सवाल – 9/11 25th Anniversary: Four Attacks, Thousands Of Deaths And 5 Questions That Still Remain

श्रीनगर:कश्मीरी पंडितों को व्हाइट कॉलर आतंकी बताकर हत्या की धमकी, यूएलसी का 40 दिन में छठा पत्र – Srinagar: Kashmiri Pandits Threatened With Death After Being Labeled ‘white-collar Terrorists’.

Leave a Comment