लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सुधर जा, वरना अगली बार गोली…’, कनाडा में लगातार दूसरे दिन फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कनाडा के ब्राम्पटन में मंगलवार (24 मार्च, 2026) को लगातार दूसरे दिन गैंगस्टरों की गोलीबारी का मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कनाडा के ब्राम्पटन में स्थित एक घर में फायरिंग करते हुए दिखाया गया. इसके साथ ही इस पोस्ट में फायरिंग के पीछे का कारण के बारे में भी बताया गया है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि कनाडा के ब्राम्पटन में विपेन चौसर के घर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है और इसके पीछे का कारण यह है कि विपेन गैंगस्टरों के दुश्मनों को सपोर्ट करता था. इसलिए गैंग ने चेतावनी के तौर पर विपेन चौसर के घर पर फायरिंग की. इसके साथ ही पोस्ट में अल्टीमेटम भी दिया गया है. अल्टीमेटम में कहा गया कि यह सिर्फ चेतावनी है, सुधर जा.. वरना अगली बार गोली घर के बाहर नहीं, बल्कि घर के अंदर तेरे और तेरे परिवार पर चलेगी.

सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग ने क्या कहा?

फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए गैंग ने पोस्ट में लिखा, ‘जय श्रीराम… राम राम सभी भाईयों को. मैं महेंद्र ढेलाना, सनी यामा. भाईयों आज ये जो कनाडा के ब्राम्पटन में विपेन चौसर (Vipen Chauser) के घर पर जो फायरिंग हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. यह हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था, इसलिए इसको यह सिर्फ चेतावनी दी हैं कि समय रहते सुधर जाना. वरना अगली बार गोली घर के बाहर नही, घर के अंदर तेरे और तेरे परिवार पर चलेगी. तो ध्यान रखना उस समय कोई नहीं आएगा बचाने.’

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘और जितने भी है वो सभी कान खोलकर सुन लेना… जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा वो भी हमारा दुश्मन ही होगा. उसका या उसके घर परिवार में जो भी नुकसान होगा, उसका जिम्मेदार वो खुद होगा तो टाइम रहते सुधर जाओ. वरना वो हाल करेंगें कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा. (Wait and Watch)’

यह भी पढ़ेंः EV पर 100% छूट, सरकारी गाड़ियां भी अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक!, हैदराबाद को प्रदूषण से बचाने का रेड्डी सरकार का मास्टर प्लान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment