अगस्त में मचेगा असली घमासान
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम

फिल्म ‘प्रहार’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें 26/11 के आतंकी हमलों के दोषी आतंकवादी कसाब को फांसी दिलाने के लिए लड़ने वाले वकील उज्जवल निकम की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे अविनाश अरुण ने निर्देशित किया है।
आवारापन 2
फिल्म ‘आवारापन 2’, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। नितिन कक्कर निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में है।
मातृभूमि
सलमान खान और चित्रांगद सिंह अभिनीत फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी इसी दिन रिलीज होनी है। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से जानी जा रही थी। यह साल 2020 में भारत और चीन के बीच LAC पर हुए गलवान घाटी संघर्ष की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के उस जांबाज कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब खबर है कि यह 14 अगस्त को रिलीज होगी।
बंटवारा 1947
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल , करण देओल अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। वहीं आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं।
टॉक्सिक
फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को रिलीज हाेने वाली थी। वहां ‘धुरंधर 2’ से इसकी टक्कर होती पर आखिरी वक्त पर मेकर्स ने इसे जून तक खिसका दिया। फिर जून में भी यह रिलीज नहीं हो पाई। अब इसकी रिलीज डेट 26 अगस्त बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहन दास ने किया है। इसमें सुपरस्टार यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
ईठा
फिल्म ‘ईठा’ ने अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। फिल्म लावणी कलाकार वविठाबाई नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

