एक्ट्रेस सारा अली खान के लंदन वेकेशन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस दौरान वो अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर संग नजर आईं. इस दौरान सारा अली खान को पाक एक्ट्रेस कुब्रा खान संग देखा गया. उन्होंने कुब्रा खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया.
बता दें कि 16 जून को कुब्रा का 33वां बर्थडे था.
वायरल वीडियो में सारा अळी खान को लंदन के एक रेस्टोरेंट में देखा जा सकता है. इस दौरान उनके साथ उनकी दादी शर्मिला टैगोर और पाक एक्ट्रेस कुब्रा नजर आईं. सारा ब्लैक कलर के आउटफिट में थीं. वो ताली बजाती दिखीं. वहीं शर्मिला कुब्रा को मीठा खिलाती नजर आईं.
कौन हैं कुब्रा खान?
बता दें कि कुब्रा खान ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. पाकिस्तान में वो काफी पॉपुलर हैं. उनके शोज को बहुत पसंद किया जाता है. 2014 में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था. वो कॉमेडी थ्रिलर Na Maloom Afraa में दिखी थीं. इसके अलावा उन्होंने कई पाकिस्तानी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में जवानी फिर नहीं आनी 2, परवाज है जुनून और लंदन नहीं जाऊंगा जैसी फिल्में की.
Kubra Khan celebrates her birthday with Bollywood actresses Bollywood’s Pataudi Family, Sharmila Tagore and Sara Ali Khan.#KubraKhan #SaraAliKhan #SharmilaTagore #Bollywood #Lollywood pic.twitter.com/UiqDatn5Je
— Lollywood Pictures (@LollyPictures) June 22, 2026
वहीं उनके शोज अलिफ, Hum Kahan Ke Sachay Thay और नूर जहां जैसे शोज किए. बता दें कि सारा अली खान लंदन में समय बिता रही हैं. वो फैमिली संग क्वालिटी समय एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी मां अमृता और दादी शर्मिला के साथ थिएटर भी गई. सारा ने Royal Ascot भी अटेंड किया, यहां वो हॉलीवुड एक्टर Henry Cavill से मिलीं.
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें वो पिछली बार पति पत्नी और वो दो में दिखीं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे स्टार्स थे. फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला. अब वो ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो आयुष्मान खुराना के साथ दिखएंगी. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कररहा है. फिल्म आकाश ए कौशिक डायरेक्ट करेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘वो रिकवर कर रहे हैं’, पापा की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर भड़के शोएब इब्राहिम

