लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सस्ते फ्यूल पर बड़ी खबर:’100 फीसदी एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने वाली फाइल को दी मंजूरी’, गडकरी का एलान – Nitin Gadkari Says Signed File On 100 Per Cent Ethanol Fuel Rules Multiple Companies Adopt Alternative Blend

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने संबंधी नियमों की फाइल को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, “कल रात 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत एथेनॉल के लिए नियम बनाने और उसे कानूनी प्रक्रिया देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।”

जीवाश्म ईंधनों पर भारत की आयात निर्भरता का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि एथेनॉल पेट्रोल का एक व्यवहारिक विकल्प बनकर उभरेगा और 22 लाख करोड़ रुपये के आयात बोझ को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, “देश का 22 लाख करोड़ रुपये का आयात है। इस आयात को कम करने का जो संकल्प हमने लिया है, धीरे-धीरे गैस का उत्पादन भी देश में होगा। पेट्रोल और डीजल का विकल्प भी तैयार हो जाएगा।”

दोपहिया वाहनों में भी जल्द आएगी फ्लेक्स-फ्यूल की तकनीक

गडकरी ने मारुति सुजुकी की 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल वैगनआर के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में दोपहिया वाहनों में भी इस तकनीक का व्यापक उपयोग होगा और कई कंपनियां जल्द ही इसे अपनाएंगी।

उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर लॉन्च करने का अवसर मिला। जिन पांच मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया गया, उनमें से तीन हीरो मोटोकॉर्प की हैं और हीरो की दो मोटरसाइकिलें पहले ही 100 प्रतिशत एथेनॉल पर लॉन्च हो चुकी हैं।”

एथेनॉल के बारे में फैलाई गई गलत जानकारी : गडकरी

उन्होंने आगे कहा, “अगले दो महीनों में टोयोटा, सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियां भी ऐसे वाहन लॉन्च करेंगी जो पूरी तरह 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलेंगे।” ईंधन में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इस विषय पर गलत जानकारी भी फैलाई गई।

उन्होंने कहा, “मैं इस सपने की बात करता था तो लोग हंसते थे। कुछ मित्र इसकी आलोचना भी करते थे। मैं आपको एक दिलचस्प कहानी बताता हूं कि एथेनॉल को बदनाम करने के लिए किस तरह प्रयास किए गए।” एक घटना का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा, “एक व्यक्ति ने मुझे फोन किया और कहा कि उसकी जीप खराब हो गई है। जब वह उसे मैकेनिक के पास ले गया तो मैकेनिक ने कहा कि एथेनॉल डालने के कारण गाड़ी खराब हुई है। मैंने उससे पूछा कि उसकी गाड़ी पेट्रोल से चलती है या डीजल से। उसने कहा डीजल। तब मैंने कहा, ‘हम डीजल में एथेनॉल डालते ही नहीं हैं, फिर वह कैसे खराब हो गई?’ इस तरह कई बार गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई।”

नागपुर में विकास कार्यों का किया जिक्र

चार जून को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी की फ्लेक्स-फ्यूल कार के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों के शासन का उल्लेख करते हुए गडकरी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की गई हैं।

उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार की बदौलत नागपुर में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक काम हुआ है। इनमें ऑक्सीजन पार्क और बर्ड पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं तथा हम एक एडवेंचर पार्क भी विकसित कर रहे हैं। मेट्रो का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब तीसरे चरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। एम्स नागपुर, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और आईआईआईटी बुटीबोरी जैसी प्रमुख संस्थाओं की स्थापना की गई है।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Us ने देशों को दी चेतावनी:स्कॉट बेसेंट बोले- ईरान से तोड़ें संबंध या लगाएंगे प्रतिबंध; चीन को लेकर क्या कहा? – Us-warning-of-economic-attack-iran-operation-economic-outcast-scott-bessent-china-to-other-countries

Tmc में गुटबाजी:विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी बोले- जब तक सक्रिय, दीदी के साथ; क्या अब ऋतब्रत खेमे में बगावत? – West Bengal Ritbrata Banerjee Vs Mamata Tmc Rift Mla Mohammad Kasem Siddique Claim Hindi News Updates

शोपियां:चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों के गिरफ्तार होने की सूचना, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद – Reports Of Three Suspects Being Arrested During A Check In Shopian

सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी:खाली मकान से गोला-बारूद बरामद, एसओजी, Rr और Crpf ने की संयुक्त कार्रवाई – Major Success For Security Forces In Sopore Ammunition Recovered From An Empty House

‘अपने भाई को बिकिनी पहनकर राखी क्यों बांधोगी’? कंगना रनौत ने अब कृति सेनन पर कसा तंज; जानिए क्या है मामला? – Kangana Ranaut Reacts On Kriti Sanon Controversial Raksha Bandhan Ad Says Why Tie Rakhi In A Bikini

फ्लू पसार रहा पैर:54 फीसदी घरों में किसी न किसी को बुखार या वायरल के लक्षण, सर्वे में 32,643 लोगों ने बताया – 54 Percent Of Households Have Someone Suffering From Fever Or Symptoms Of A Viral Infection In Delhi

Leave a Comment