लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्री रामभूमि’ पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्री रामभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. इससे उनका फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहा था. एक्टर ने खुद फिल्म से अपना लुक शेयर किया था और किरदार के बारे में बताया. वहीं, उनकी पोस्ट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने उनसे द्वापर और त्रेता को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया है.

अनुपम खेर ने शेयर किया था ‘श्री रामभूमि’ से लुक

अनुपम खेर ने फिल्म ‘श्री रामभूमि’ से अपना लुक एक्स पर शेयर किया था. इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने पोस्ट में लिखा था, ‘अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं खुद ही बता दूं कि मैं किस भूमिका में नजर आने वाला हूं. फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूं!!’

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ ने गाड़े झंडे, ‘मां इंति बंगारम’ समेत 13 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

एक्टर पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी. वो केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे. उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी. इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता रहेगी. जय श्री राम!’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल

वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से उनकी इसी पोस्ट पर सवाल किया. उन्होंने लिखा, ‘द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?’ इस पर एक्टर ने भी जवाब दिया और उन्होंने कुबूला कि उन्हें नहीं पता है.

अनुपम खेर ने एक्स पर कांग्रेस नेता को उनके सवाल का बेबाकी से जवाब भी दिया और उन्होंने लिखा, ‘नहीं, सुप्रिया श्रीनेत मैम! लेकिन चूंकि आप हिंदू पौराणिक कथाओं और सनातन धर्म की सबसे बड़ी जानकार हैं, इसलिए आपसे सीखना चाहूंगा. जय श्री राम! कृपया ‘जय श्री राम’ लिखकर जवाब दें! सादर.’ उनकी इस पोस्ट पर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने अनुपम खेर का सपोर्ट किया और कांग्रेस नेता को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘आप सारी दुनिया के लोगों को सफाई क्यों दे रहे हैं?’ दूसरे ने लिखा, ‘ये और इनकी पार्टी हिंदुत्व के खिलाफ बोलने के लिए जानी जाती है.’

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

राम मंदिर दान घोटाले के विवाद पर दिया था रिएक्शन

इसके अलावा बात की जाए तो अनुपम खेर ने राम मंदिर दान घोटाले के विवाद पर भी रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था, ‘ऐसे आरोपों से लोगों की आस्था पर असर नहीं पड़ना चाहिए. चोर हर जगह होते हैं और इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती है.’ एक्टर ने कहा था कि इस मंदिर को बनने में 500 साल लगे थे. उनका कहना था, ‘इससे मंदिर की पवित्रता पर असर नहीं पड़ना चाहिए.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment