लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

व्हाइट हाउस में फायरिंग करने वाले पर लगा ट्रंप की हत्या की कोशिश का आरोप, जानें कितनी हो सकती है सजा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के आरोपी को अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास का आरोपी माना गया है और उसे फेडरल कोर्ट (संघीय अदालत) में पेश किया गया. दोषी पाए जाने पर 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.

2 असिस्टेंट पब्लिक डिफेंडर्स (सहायक लोक अभियोजकों) के सामने एलन ने पेशी के दौरान कोई दलील नहीं दी. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, उनके वकीलों में से एक तेजिरा अबे ने कहा कि एलन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और इस समय उन्हें निर्दोष माना जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पत्रकार वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित डिनर में शामिल थे, तभी यह घटना घटी. एलन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए गोलियां चलाईं. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति को सुरक्षित जगह ले जाया गया.
 
कौन है कोल टॉमस एलन
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट एलन एक मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर वैज्ञानिक, इंडी गेम डेवलपर और लॉस एंजिल्स क्षेत्र में रहने वाला पार्ट टाइम टीचर हैं. उसने 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की और बाद में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज़ हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री पूरी की. 

गोलीबारी शुरू करने से लगभग दस मिनट पहले एलन ने अपने परिवार के सदस्यों को ट्रंप विरोधी घोषणापत्र भेजा था. कोल कोल्डफोर्स फ्रेंडली फेडरल असासिन एलन नाम से हस्ताक्षरित इस दस्तावेज़ में उसने अपने तर्क, अपने टारगेट और घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के आकलन का जिक्र किया था. 

ये भी पढ़ें 

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर लगाया बैन तो भड़का ड्रैगन, बोला- हम अपने हितों की… 

खुद को बताया फ्रेंडली फेडरल असासिन
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने लिखा कि दूसरा गाल तब आगे करना होता है जब आप खुद पीड़ित हों. मैं वह व्यक्ति नहीं हूं, जिसका बंदी शिविर में बलात्कार हुआ. मैं वह मछुआरा नहीं हूं, जिसे बिना मुकदमे के फांसी दे दी गई. मैं वह स्कूली बच्चा नहीं हूं, जिसे बम से उड़ा दिया गया, न ही वह बच्चा हूं, जिसे भूखा रखा गया, न ही वह किशोरी हूं, जिसका इस प्रशासन के कई अपराधियों ने शोषण किया. जब किसी पर अत्याचार हुआ हो तो दूसरा गाल आगे करना ईसाई बिहेवियर नहीं है. ऐसा करना अत्याचार करने वाले के साथ मिलीभगत करना होगा. 

उसने आगे कहा कि मैं एक बाल यौन शोषण करने वाले बलात्कारी और देशद्रोही को अपने ऊपर उसके अपराधों का दाग लगाने की अनुमति नहीं दूंगा. अपने घोषणा पत्र में एलन ने खुद को फ्रेंडली फेडरल असासिन (मित्र संघीय हत्यारा) बताया.

ये भी पढ़ें 

ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ये समुद्री लुटेरों की वापसी’, अमेरिका ने जब्त किए ईरानी तेल टैंकर तो आगबबूला हो गया तेहरान

संयुक्त राष्ट्र में US-तेहरान में हुई जोरदार भिड़ंत, अमेरिका की एक नहीं चली, ईरान को मिल गई ये बड़ी जिम्मेदारी

शांतिदूत नहीं ‘झूठ का सौदागर’ निकला पाकिस्तान,  ईरान-अमेरिका वार्ता के नाम पर खुला फर्जीवाड़े का खेल!

Explained: 100 से ज्यादा एजेंट्स, हाई लेवल सिक्योरिटी और दुनिया की नजरें… फिर कैसे हुआ ट्रंप की पार्टी में हमला? बार-बार चूक क्यों?

कौन है ट्रंप के बगल वाली ‘मिस्ट्री वुमन’, व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा ‘सुपरमैन’ अवतार

ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ

Leave a Comment