एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वो हंसी-खुशी भरी एक शाम को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेता विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या भी दिखाई दिए, जिससे ये मुलाकात और भी खास बन गई. मल्लिका ने इस खूबसूरत शाम को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए इसे यादगार और दिल से जुड़ा पल बताया.
राज और विजय संग दिखी जोड़ी
उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लिखा, ‘हंसी, सिनेमा और ढेर सारी खुशी. ऐसी ही कुछ बहुत ही खास शामों में से एक, जब आप उन लोगों के साथ होते हैं जो सच में आपके लिए मायने रखते हैं. मेरे को-स्टार विजय राज, जो बहुत खास है. ये सिर्फ उनके काम में नहीं, बल्कि उनके पर्सनैलिटी में भी झलकती है और मेरे पसंदीदा डायरेक्टरों में से एक राज शांडिल्या, उनके एक-लाइनर्स को नजरअंदाज करना नामुमकिन है, जो हर पल को और भी यादगार बना देते हैं. ऐसी शामों के लिए आभारी हूं.’

ये भी पढ़ें: 2 BHK फ्लैट लेना चाहते थे अक्षय कुमार, पर मां की एक सीख ने बदल दिया सोचने का नजरिया
मल्लिका शेरावत का करियर
बता दें कि मल्लिका शेरावत लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हुई हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. उन्होंने ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ और ‘ख्वाहिश’ जैसे प्रोजेक्ट्स से बॉलीवुड में एंट्री फिल्म की, लेकिन असली पहचान उन्हें 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से मिली. उन्होंने अब तक कई बॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम किया है और अपनी बोल्ड और बेबाक छवि के कारण चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वो कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनमें वेब सीरीज और फिल्म दोनों शामिल हैं. मल्लिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

