रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला पोस्टर गुरुवार को रिलीज हुआ। इस फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक साझा की है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में पहली बार रणबीर-आलिया और विक्की साथ नजर आएंगे। इस पाेस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी।


