आईपीएल 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 197 रनों का लक्ष्य दिया है. पंजाब किंग्स के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ का है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीवित रखने के लिए पंजाब को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने 44 गेंद में 72 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं आयुष बदोनी ने 18 गेंद में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए. अंत में अब्दुल समद 20 गेंद में 37 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने लखनऊ को 196 तक पहुंचाया.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मिचेल मार्श की जगह ओपनिंग करने आए महाराष्ट्र के विस्फोटक बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीन नंबर पर आए निकोलस पूरन भी सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शुरुआत एकदम खराब थी, लेकिन आय़ुष बदोनी और जोश इंग्लिस ने पासा पलट दिया.
आयुष बदोनी ने सिर्फ 18 गेंद में 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले. कप्तान ऋषभ पंत 22 गेंद में 26 रन ही बना सके. उन्होंने तीन चौके लगाए. जोश इंग्लिस ने 72 रनों की तूफानी पारी में 9 चौके और दो छक्के जड़े.

अंत में एक बार फिर लखनऊ की पारी थम गई थी. अब्दुल समद ने 20 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया. समद ने तीन चौके और तीन छक्के जड़े.
पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की. चहल ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए. मार्को यानसेन को भी दो सफलता मिलीं. उन्होंने चार ओवर में 33 रन दिए. इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को एकएक विकेट मिला.
ये भी पढ़ें-
अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, पंजाब ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग; प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव
आज लखनऊ से जीती पंजाब, फिर भी प्लेऑफ में नहीं कर पाएगी क्वालीफाई, जानें क्या है समीकरण

