लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसी बीच हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित सिंह के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में उनके सफर को बयां किया.

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर रचित सिंह की दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो सिद्धू के किरदार में नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. हुमा ने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखते हुए कहा, ‘कुछ कहानियां कैमरा शुरू होने से बहुत पहले ही लिखी होती हैं. जब मैं पहली बार रचित से मिली, तो जो चीज़ सबसे पहले ध्यान खींचता है, वो सिर्फ उनका टैलेंट नहीं थी बल्कि उनका धैर्य था. उनका शांत संघर्ष.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘बनारस के एक छोटे शहर से आया एक लड़का, जो मुंबई उसी सपने के साथ आया था, जिसके साथ हर साल हजारों लोग यहां आते हैं. फर्क सिर्फ इतना था कि जब सफलता तुरंत नहीं मिली, तो उसने हार नहीं मानी. वह रुका रहा. उसने मेहनत की. उसने सीखा. वो लगातार खुद को बेहतर बनाता रहा.’

उन्होंने लिखा, ‘पिछले एक दशक से वो दूसरे कलाकारों को उनका असली रूप खोजने में मदद कर रहा है. वो एक्टर्स को कोच करता रहा, उन्हें गाइड करता रहा और ट्रेनिंग देता रहा, जो आगे चलकर स्टार बने. वो कैमरे के पीछे, रिहर्सल रूम में और वर्कशॉप्स में दूसरों को चमकाने में लगा रहा, जबकि खुद के बड़े मौके का इंतज़ार करता रहा.’

ये भी पढ़ेंः 13 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, घर चलाने के लिए बेचते थे केबल TV कनेक्शन, सिंगर शान का छलका दर्द

हुमा ने लिखा कि अब आखिरकार रचित को वो पहचान मिल रही है जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ये कोई अचानक मिली सफलता नहीं है, बल्कि उन सालों की मेहनत का नतीजा है जब कोई उन्हें देख भी नहीं रहा था. उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘वेलकम रचित, अब मंच तुम्हारा है सिद्धू.’

कब शुरू हुई डेटिंग की खबरें
हुमा की इस पोस्ट पर रचित ने भी कमेंट कर उन्हें शुक्रिया कहा. बता दें, हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते को लेकर अफवाहें साल 2024 में तब शुरू हुईं, जब दोनों को कई बार साथ में देखा गया. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर पपराज़ी ने भी साथ में स्पॉट किया, जिससे उनके लिंकअप की चर्चा और तेज हो गई.

कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी कर सकता है. हालांकि अब तक हुमा कुरैशी और रचित सिंह दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या शादी की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ेंः कौन है वो धुरंधर जिससे शादी करेगी कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब!

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिलहाल दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की रिलीज़ की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का टीज़र पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है और इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment