लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रिद्धिमा कपूर साहनी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले भाई रणबीर ने दी थी ये खास सलाह, खुद किया खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कपिल शर्मा और नीतू कपूर पहली बार फिर दादी की शादी में एक साथ नजर आने वाले हैं. जैसे ही फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. इस फिल्म की कहानी दूसरे मौके और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. एक तरफ दर्शक फिल्म में कपिल शर्मा और नीतू कपूर को देखने के लिए काफी उत्साहित है.

वहीं, दूसरी तरफ रिद्धिमा कपूर साहनी को लेकर भी खूब बज़ बना हुआ है. क्योंकि, इस फिल्म के जरिए वो बॉलीवुड में कदम जो रखने जा रही हैं. फिल्म में इनकी एंट्री से एक नए ट्रैक की शुरुआत होगी. इस फिल्म की रिलीज से पहले रिद्धिमा कपूर ने बताया कि उन्हें अपने भाई और एक्टर रणबीर कपूर से खास सलाह मिली थी.

रणबीर कपूर ने दी थी ये खास सलाह

उन्होंने बताया,’मैंने शुरुआत से पहले रणबीर से बात कीथी. उनकी सबसे बड़ी सलाह ये थी कि कैमरे के सामने ईमानदार रहो. उन्होंने मुझसे कहा कि अपने इंस्टीक्ट्स पर भरोसा रखो और कैरेक्टर को निभाने के बजाय उसे जीओ और ये बात मेरे दिमाग में हमेशा बैठी रही.’

ये भी पढ़ें:-Michael India BO Day 4: चौथे दिन ‘माइकल’ को हुआ नुकसान, किया इतना बॉक्स ऑफिस

इस फिल्म से पहले रिद्धिमा कपूर को फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में देखा जा चुका है. उनके अलावा इस सीरीज में महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी जैसी हसीनाएं भी नजर आई थीं. लेकिन, बॉलीवुड डेब्यू के जरिए वो अपने करियर में एक नया चैप्टर शुरू कर रही हैं.

रिद्धिमा कपूर 45 साल की हैं. इस उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखना, कई मायनों में बेहद ही खास है. फैंस ये देखने को एक्साइटेड हैं कि रिद्धिमा बड़े पर्दे पर कैसी एक्टिंग करने वाली हैं. रिद्धिमा एक फैशन डिजाइनर भी हैं और उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के संग शादी की है. बता दें भरत और रिद्धिमा की मुलाकात विदेश में पढ़ाई करने के दौरान हुई थी. फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती हुई और प्यार हो गया. जल्द ही इस कपल ने शादी भी कर ली.

ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘वो दिल का दौर था…’, ‘गदर 3’ को लेकर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, 2027 में मिलेगी खुशखबरी!

28 साल में एक ही टाइटल से बनीं 9 फिल्में, जिसने मेकर्स को कर दिया कंगाल, स्टारडम भी नहीं आया काम

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को लेकर आया अपडेट, फिल्म पर CBFC ने लगाया मुहर, दिया A सर्टिफिकेट

Sunday Box Office: संडे को फिर ‘पेद्दी’ ने मचाया धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कंगनाृ और मनोज की फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें- कलेक्शन

Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

Peddi BO Day 9: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे संडे मचाई धूम, जमकर छापे नोट, 4 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये तगड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment