लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राहुल गांधी ने कहा:डर, हिंसा और पितृसत्ता पर खुलकर बोलें महिलाएं; पूछा- भारतीय महिला होने का क्या मतलब है? – Rahul Gandhi Asks Women To Share Responses On What It Means To Be Indian Woman

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं से यह बताने को कहा है कि उनके लिए भारतीय महिला होने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा करना जरूरी है। राहुल गांधी पुणे में अपने कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का अगला संस्करण आयोजित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में केवल महिलाएं शामिल होंगी। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर महिलाओं से अपने अनुभव और विचार साझा करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- Politics: सावन में नितिन नवीन के खाने पर कांग्रेस का तंज, BJP भड़की; बोली- हार की हताशा में कर रही सस्ती हरकत

महिलाओं से मांगे जवाब

राहुल गांधी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी टीम की महिला सदस्यों से कहा कि वे 20-30 मिनट की प्रस्तुति तैयार करें। इसमें वे बताएं कि एक भारतीय महिला के तौर पर वे समाज, अपने जीवन और आसपास की परिस्थितियों को किस तरह देखती हैं। उन्होंने कहा कि टीम की महिलाओं ने करीब 30 मिनट की प्रस्तुति तैयार की। इसमें उन्होंने बताया कि समाज महिलाओं के साथ किस तरह व्यवहार करता है, उनके सामने क्या अच्छी और बुरी परिस्थितियां आती हैं और एक भारतीय महिला होने के नाते वे क्या महसूस करती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस अभ्यास से उन्हें महिलाओं की भावनाओं और अनुभवों को समझने में मदद मिली। इसके बाद उन्होंने तय किया कि इस चर्चा को केवल टीम तक सीमित रखने के बजाय सभी महिलाओं के लिए खोलना चाहिए।

महिलाओं से अपने अनुभव साझा करने की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि इस चर्चा में यह भी सामने आना चाहिए कि समाज महिलाओं के साथ किस तरह व्यवहार करता है और उनके खिलाफ डर का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है। महिलाओं को किस तरह की हिंसा का सामना करना पड़ता है, वह कहां होती है और इन घटनाओं का एक नागरिक के तौर पर उनके जीवन पर क्या असर पड़ता है, इन सवालों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं के जवाब भी पढ़कर सुनाए। एक महिला ने लिखा कि उसे चिंता के नाम पर लगातार नियंत्रण का सामना करना पड़ता है। एक अन्य महिला के जवाब का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, कॉलेज की पढ़ाई का महंगा होना या पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना भी कई बार लड़कियों के कम उम्र में विवाह का कारण बन जाता है।

यह भी पढ़ें- Gujarat: पांच साल की बच्ची की मौत के बाद 137 रेस्टोरेंट बंद, क्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्था फेल थी?

डर, हिंसा और पितृसत्ता पर चर्चा की जरूरत

एक अन्य जवाब में महिला ने पितृसत्ता, सपनों के खत्म होने, नैतिक पहरेदारी और अपनी बात रखने पर धमकी मिलने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय महिलाओं के सामने आने वाली परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने और उनकी स्थिति सुधारने के लिए इस तरह की चर्चा जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने अनुभव और विचार साझा करने की अपील की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा; जानिए क्या कहा? – Rakhi Sawant Reaction On Govinda Sunita Personal Life Controversy Defending Chi Chi Against Affair Allegations

Up Police:पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान – Up: Major Late-night Transfers In The Police Department, Nine Ips Officers, Including The Captains Of Seven Di

Spider Man Brand New Day:22वें दिन भी ‘बंटवारा’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘स्पाइडर मैन 4’; कितना किया कलेक्शन? – Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 22 Jon Bernthal Tom Holland Jacob Zendaya Movie Earning

Pakistan:इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में हलचल, अस्पताल ट्रांसफर की तैयारी; बहन अलीमा भी पहुंचीं अदियाला जेल – Pakistan Imran Khan Hospital Transfer Adiala Jail Shifa International Hospital Updates In Hindi

इथेनॉल बनाने से देश में चीनी का संकट:केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर – Ethanol Production Causing Sugar Crisis In The Country Kejriwal Attacks Centre

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में भेजा नया विमानवाहक पोत:यूएसएस लिंकन की लेगा जगह, सैनिकों की हालत पर मचा था बवाल – Us Aircraft Carrier Arrives In Middle East, Relieving Long-deployed Uss Lincoln

Leave a Comment