लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा – Ram Mandir Offering Theft: New Sit Takes Charge Of The Investigation; Gathers All Details In A Virtual Meeting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के तीनों अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक कर अब तक हुई जांच और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली है।

राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को ही नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई को ही नई एसआईटी गठित की है। इसमें लखनऊ के आईजी किरण एस के अलावा अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है। आगे की विवेचना अब इसी टीम के पर्यवेक्षण में आगे बढ़ना है। ऐसे में अब तक की विवेचना, आरोपियों से हुई पूछताछ, सामने आए साक्ष्य, संपत्तियों से जुड़े तथ्यों और अन्य बिंदुओं की समीक्षा एसआईटी के स्तर से होगी।

ये भी पढ़ें – आगे बढ़ी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, शुरू हुई प्रक्रिया



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी : निर्णायक दौर में संपत्तियों की पड़ताल, साक्ष्यों से होगी जब्ती

अभी तक पर्दे के पीछे से पर्यवेक्षण कर रहे थे एसएसपी

डीआईजी और एसएसपी इस मामले से अभी तक अलग नहीं थे। दोनों की निगरानी में ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई और विवेचना में उठाए जाने वाले कदम भी इन्हीं के पर्यवेक्षण में लिए जा रहे थे। फर्क इतना था कि उनकी भूमिका पर्दे के पीछे पर्यवेक्षण तक सीमित थी। अब नई एसआईटी में शामिल होने के बाद यही अधिकारी जांच की निगरानी में औपचारिक रूप से सामने होंगे।

अब तक की कार्रवाई का ब्योरा जुटाएगी एसआईटी

एसआईटी में शामिल होने के बाद तीनों अधिकारियों ने आपस में समन्वय स्थापित किया है। इसके लिए उनकी वर्चुअल बैठक हुई है। इस बैठक को जांच आगे बढ़ने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। अब एसआईटी पहले से हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा जुटाएगी। किन पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता है, इसका भी निर्धारण होगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक विवेचना की दिशा तय की जा सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5g, जानें कीमत – Ai+ Nova 2 Power 5g Launched India: 7,000mah Battery, 120hz Display

18 माह के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला:मासूम के चेहरे को नोचा, आईसीयू में भर्ती: Cctv में कैद दर्दनाक घटना – Stray Dog Attacked 18-month-old Abbas In Delhi Video Cctv

गुरुग्राम में हादसा:19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा – Two Workers Fell From 19th Floor In Gurugram One Died

चार हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर; कौन-कौन शामिल? – Centre Notifies Appointment Of 14 Judicial Officers As Judges In Four High Courts

सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead

यूपी में ‘लंपी’ की दस्तक:खतरनाक वायरस की चपेट में आए गोवंश, बचाने के पशुपालक जरूर करें ये काम – Lumpy Skin Disease Raises Concern, Experts Advise Vaccination And Isolation

Leave a Comment