लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर:विश्व हिंदू परिषद से ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव, बैठक में खाली पदों पर भी होगा फैसला – Ayodhya: The New General Secretary Of The Ram Mandir Trust Will Be From The Vishwa Hindu Parishad.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण और उसके बाद हुई जांच के मद्देनजर ट्रस्ट अब प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में नई कार्यप्रणाली, जवाबदेही बढ़ाने और वित्तीय निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत मंथन होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद खाली पड़ पदों पर नए नामों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई है। पहले सत्र में दोपहर तीन बजे से खाली पदों के चयन पर मंथन होगा। दूसरे सत्र में दोपहर चार बजे से बैठक में अन्य विषयों पर मंथन होगा।

ये भी पढ़ें – ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी, पढ़ें 18 बड़े फैसले



ये भी पढ़ें – विधानमंडल का तीसरा सत्र तीन अगस्त से, अनुपूरक बजट व संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट होगी पेश

नए महासचिव की नियुक्ति को ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में खाली पड़े दो अन्य पदों पर भी नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त हुए पद पर उनके पुत्र राज परिवार के सदस्य व साहित्यकार यतींद्र मिश्र का भी चयन होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा ट्रस्ट में अयोध्या के किसी एक संत को भी स्थान दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर के चढ़ावे की गणना, लेखा प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर नई व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:नासिक में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म, धरना जारी; कलेक्टर से बातचीत के बाद किन बातों पर सहमति? – Nashik Tribal Students Call Off Hunger Strike After Talks With Collector, Sit-in Protest Continues

तेजस के तीन इंजन और मिले:180 लड़ाकू विमानों का सौदा, पहला विमान कब मिलेगा; देरी क्यों बनी चिंता? – Tejas Mark 1a Gets Three More Engines Fighter Jets Deal Delivery Delay Raises Concerns

शिक्षक दिवस 2026:‘काबिल बनो…’ से ‘हर बच्चा स्पेशल होता है’ तक, नजर डालें बॉलीवुड के फेमस टीचर डायलॉग्स पर – 10 Most Iconic Teacher Dialogues From Bollywood Films That Are Still Memorable

गोरखपुर:गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया – Cm Yogi Celebrated The Birth Anniversary Of Gopal At Gorakshpeeth.

आज का शब्द:बाट और हरिवंशराय बच्चन की कविता- पथ की पहचान – Aaj Ka Shabd Baat Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Path Ki Pahchan

कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया:वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा? – Police Book Agent After Tn Woman’s Sos Video Leads To Her Rescue In Kuwait

Leave a Comment