
फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है. इसके प्रोड्यसूर अमित जानी को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. देश के अलावा उन्हें बार-बार पाकिस्तान से भी धमकी भरे कॉल और मैसेजेस आ रहे हैं. हाल ही में उन्हें फिर पाकिस्तान से आधी रात को धमकी भरा मैसेज और फोन फोन आया. इसके बाद अमित जानी ने पुलिस को सूचना दी. मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
रात 1 बजे पाकिस्तानी नंबर से आए वीडियो-ऑडियो
एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के रहने वाले अमित जानी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर के दर्शन के लिए आए हुए थे. इस दौरान वो एक होटल में रुके हुए थे. 6 जुलाई को रात 1 बजे उनके पास पाकिस्तानी नंबर +92 3287503050 से व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई थीं. इसके बाद एक अन्य पाकिस्तानी नंबर +92 3236250185 से सुबह करीब 9:47 बजे अमित को धमकी भरा कॉल आया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी.
ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
अमित जानी को दी बम से उड़ाने की धमकी
धमकी देने वाले को फिल्म काला हिरण से आपत्ति है. अमित से कहा गया कि अगर फिल्म की रिलीज नहीं रोकी गई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. इस दौरान कॉल करने वाले ने शहजाद भट्टी का नाम लिया जो पाकिस्तानी नागरिक है और वो भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर भी है. अमित से शहजाद का नाम लेकर कहा गया कि उन्होंने भट्टी की बात नहीं मानी है. आगे प्रोड्यूसर को धमकाते हुए कहा गया कि चाहे वो जितनी सुरक्षा ले लें, उनकी हत्या कर दी जाएगी. अमित को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है.
हथियारों के साथ नजर आया धमकी देने वाला शख्स
अमित जानी को जो वीडियो क्लिप भेजी गई थी उसमे धमकी देने वाला शख्स ढेर सारे हथियारों के साथ नजर आ रहा था. दावा किया गया कि उन हथियारों में आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) और ग्रेनेड सहित कई घातक हथियार थे.

गहराई से जांच कर रही है पुलिस
अमित ने धमकी मिलने के बाद दतिया कोतवाली थाने में लिखित में शिकायत सौंपी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. दतिया पुलिस का कहना है कि धमकी से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. व्हाट्सएप मैसेज, ऑडियो, वीडियो और कॉल डिटेल के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले की पहचान और उसके दावों की वास्तविकता क्या है?
ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं
फिल्म की रोक के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे थे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान का नाम साल 1998 के ‘काला हिरण’ केस में चर्चा में रहा है. मेकर्स ने जब फिल्म का पोस्टर शेयर किया था तो इस पर बवाल मच गया था. दरअसल पोस्टर में नजर आ रहे शख्स के हाथ में ब्रेसलेट नजर आ रहा था और सलमान भी इसी तरह के ब्रेसलेट में नजर आते हैं. सलमान खान ने आपत्ति जताते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने कहा था कि इसके जरिए उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का मैसेज दिया जा रहा है और उनकी पर्सनालिटी राइट्स का हनन भी हो रहा है.
सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने 6 जुलाई को सुनवाई करते हुए कई तरह के सवाल उठाए थे. अदालत ने कहा था कि क्या अब घड़ी, ब्रेसलेट और पगड़ी पर भी किसी व्यक्ति विशेष का अधिकार माना जाएगा? कोर्ट ने साफ कहा कि केवल कुछ संकेतों के आधार पर फिल्म पर रोक नहीं लगाई जा सकती.
Input By : BHANU PRAKASH SHARMA

