लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘राजा शिवाजी’ से पहले इन फिल्मों में सितारों ने बिना फीस लिए किया काम, दिखाई दरियादिली

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है, जिसे लेकर दर्शकों में भी बहुत उत्साह देखा गया. इसी बीच हाल ही में रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि कई सितारों ने इस फिल्म को फ्री में काम किया है.

रितेश ने अभिषेक और सलमान की तारीफ की

लाइव टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने बताया कि सलमान खान, अभिषेक बच्चन और कई कलाकारों के साथ उनका रिश्ता सिर्फ काम तक नहीं है. उनके बीच प्यार, भरोसा और सम्मान भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘कुछ रिश्तों को शब्दों में बताना मुश्किल होता है. अगर कभी अभिषेक और सलमान मुझे किसी काम के लिए बुलाएंगे, तो मैं बिना सोचे समझे एक बार में ही चला जाऊंगा. अभिषेक ने भी बिना अपना किरदार जाने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था. 23 साल इस इंडस्ट्री में मैंने जो प्यार और भरोसा कमाया है, वही इस फिल्म की ताकत है.’

ये भी पढ़ें: TRP: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से छीनी नंबर वन की कुर्सी, ये शो कर रहा टीवी पर राज, ‘अनुपमा’ की हालत खराब

इन सितारों ने नहीं ली फीस

इसके अलावा उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, जेनेलिया देशमुख और खुद मैंने भी इस फिल्म के लिए बिना पैसे लिए काम किया है. इस खुलासे के बाद हर कोई उनकी दोस्ती और प्यार की तारीफ कर रहा है. 

इससे पहले भी कई एक्टर्स कुछ फिल्मों में फ्री में काम कर चुके हैं.

इन कलाकारों ने किया फ्री में काम

न्यूज 18 और फिल्मीबीट के अनुसार, शाहरुख खान ने हे राम, क्रेजी 4 और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में फ्री में काम किया है. वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अपने पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए पैसा नहीं लिया. अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म पिंक में अपनी फीस नहीं ली. सलमान खान ने भी पठान में अपने कैमियो और गॉडफादर जैसी फिल्मों में फ्री में अभिनय किया.

फिल्म ने 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ 

बता दें कि राजा शिवाजी ने फिल्म ने 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 51.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट भी बहुत बड़ी है और दर्शकों को भी ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है. सभी कलाकारों ने इस फिल्म में शानदार काम किया है. वहीं रितेश और जेनेलिया के बेटे ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया है, जिसे बहुत पसंद किया गया. 

ये भी पढ़ें: 600 करोड़ कमाकर बनाया हाईएस्ट ग्रॉसर रिकॉर्ड, Vijay की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति कुणाल खेमू के बर्थडे पर यूं प्यार लुटाती दिखीं सोहा अली खान, फैमिली संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अमिताभ बच्चन संग डेब्यू के बाद भी काम के लिए तरसे थे अभिमन्यु सिंह, शुरुआती दिनों को याद कर छलका दर्द

37 रुपये लेकर मुंबई आए थे अनुपम खेर, सारांश के 42 साल पूरे होने पर बोले- आज 551 फिल्में कर चुका हूं

‘डॉन 3’ विवाद पर रणवीर सिंह की सफाई, बताया मामले पर क्यों साधे रखी चुप्पी, FWICE ने लगाया है बैन

‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन

Leave a Comment