लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘राजा शिवाजी’ बन स्वराज्य के लिए लड़ेंगे रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में इन दिनों ऐतिहासिक फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच रितेश देशमुख की बड़ी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ चर्चा में आ गई है, जिसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. टीजर ने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी है, जिसे बड़े लेवल पर पेश करने की तैयारी की गई है.

टीजर में दिखी बगावत और संघर्ष की झलक 

टीजर की शुरुआत संजय दत्त की दमदार आवाज से होती है, जो एक सवाल पूछते हैं, ‘मराठा के मुकद्दर में मौत लिखी है या गुलामी?’ इसके बाद बगावत और संघर्ष की झलक दिखाई देती है. फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज बहुत दमदार लग रहा है. फिल्म में शिवाजी और संभाजी की चुनौतियों और देश के लिए बलिदान को दिखाया गया है. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकारों की झलक भी देखने को मिली है और संजय दत्त विलेन के रूप में नजर आ रहे है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, ‘राजा शिवाजी’ फिल्म को रितेश देशमुख ने ही लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. इसका म्यूजिक मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी का काम संतोष सिवन ने संभाला है. फिल्म की शूटिंग वाई, महाबलेश्वर, सतारा और मुंबई जैसी लोकेशनों पर की गई है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा फरवरी 2024 में हुई थी और अब यह 1 मई 2026 को ये सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात है कि रिलीज के समय इसका मुकाबला आमिर खान की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘एक दिन’ से होगा, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment