लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन बहन ने बताया क्यों ‘जसकिरत’ बन गया था ‘हमजा’, मजेदार फोटो की शेयर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ के ऊपर कलेक्शन कर लिया है. इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट फिल्म के बारे में कई बातें बता रही हैं. सेट के एक्सपीरियंस शेयर कर रही है. तो वहीं इसी कड़ी में अब हाल ही में फिल्म में रणवीर सिंह बहन ‘हरलीन’ के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस ने भी ये बताया है कि आखिर ‘जसकिरत’, ‘हमजा’ क्यों बना था.

जसकिरत क्यों बना था हमजा?
‘धुरंधर 2’ फिल्म में रणवीर सिंह की बड़ी बहन का किरदार हितिका बाली ने निभाया था. हितिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर जसकिरत को हमजा क्यों बनना पड़ा. हितिका ने इस फिल्म के अपने सीन से रणवीर और खुद की फोटो शेयर की. पहली फोटो फिल्म के सीन से थी. दूसरी फोटो इंस्टाग्राम मीम और तीसरी फोटो में किसी ने X(ट्विटर) पर इन दोनों के कपड़ों की अदला बदली कर दी है. ये बड़ी ही मजेदार फोटो है.

‘मेरे फेवरेट हैं जसकिरत’
इस फोटो को शेयर करते हुए हितिका ने कैप्शन में लिखा, ‘जब सभी लोग पोस्ट कर रहे हैं कि जसकिरत क्यों हमजा बन गया? फिर मेरा भी पोस्ट करना बनता है. रणवीर सिंह आप हमजा के किरदार में अमेजिंग थे, लेकिन मेरे पर्सनल फेवरेट हरलीन और जसलीन के भाई जसकिरत हैं. आपने इस किरदार में जो छोटी-छोटी डीटेल्स और हाव-भाव डाले हैं, उन्हें मैं सचमुच भुला नहीं पा रहा हूं. इस शॉट में तो आपने टाई-समोसा वाले चुटकुले से मुझे लगातार हंसाया था.’

फैंस को कहा शुक्रिया
आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘साथ ही, मेरे किरदार हरलीन रंगी और उसकी कहानी के प्रति आप सभी ने जो प्यार और सहानुभूति दिखाई है, वो सचमुच दिल को छू लेने वाली है. और मुझे जो सपोर्ट मिल रहा है, उसके बारे में तो कह ही नहीं सकती. आप सभी के कमेंट्स, मैसेज और पोस्ट मुझे बहुत पसंद आ रहे हैं. लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि मेरे एक दोस्त ने जो तीसरी स्लाइड भेजी थी? मैं तो हैरान रह गई थी, हाहा, लेकिन तब से वो मेरे दिमाग में बसी हुई है.’

बता दें कि हितिका बाली ने फिल्म में रणवीर सिंह की बड़ी बहन का किरदार निभाया था. उन्होंने स्क्रीन पर कम टाइम बिताया लेकिन बहुत ही इम्पैक्टफुल किरदार था. हितिका पेशे से एक्टर और मॉडल हैं, जो साल 2023 में मिस हिमाचल भी रही हैं. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bandar X Review: सोशल मीडिया पर छाई ‘बंदर’, बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देख क्रेजी हुए लोग, बोले- ‘OTT का इंतजार मत करना…’

‘मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी’, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

एक ही दिन रिलीज हुई थीं डेविड धवन की 2 फिल्में, गोविंदा और अक्षय ने ली टक्कर, बॉक्स ऑफिस का हुआ ऐसा हाल

‘अच्छे इंसान वाले रोल क्यों मिलते हैं?’, ‘हीरोगिरी’ से परेशान हुए ऋतिक रोशन, जोया अख्तर ने दिया ऑफर

Peddi: ‘पेद्दी’ से पहले भी साउथ में छा चुकी हैं जान्हवी कपूर, खाते में दर्ज है 500 करोड़ी फिल्म

Leave a Comment