लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ये नाकामी के सबूत हैं’:pm मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं – Rahul Gandhi Attacks Pm Modi’s Seven Appeals To Counter West Asia Crisis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की ओ से की गई सात अपील पर निशाना साधा है। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझौता करने वाला बताया। उन्होंने लिखा, मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं।

उन्होंने आगे लिखा, 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं, ताकि खुद की जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब समझौता करने वाले प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि हर परिवार को खाने के तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो और पर्यावरण की रक्षा हो सके। प्रधानमंत्री सिकंदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कह कि खाने के तेल की खपत कम करने से लोगों की सेहत भी बेहतर होगी और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा, खाने के तेल के आयात पर देश को विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। अगर हर परिवार खाने के तेल का इस्तेमाल कम कर दे, तो यह देशभक्ति में बड़ा योगदान होगा। इससे देश के खजाने की सेहत भी सुधरेगी और परिवार के हर सदस्य की सेहत भी बेहतर होगी। 

उन्होंने रासायनिक खाद के आयात पर पड़ने वाले दबाव का भी जिक्र किया। प्रधानमत्री ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में विदेश से रासायनिक खाद खरीदता है। उन्होंने किसानों से इसके उपयोग को कम करने की अपील की। उन्होंने कहा, कृषि क्षेत्र में भी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। हम विदेश से रासायनिक खाद आयात करते हैं। हमें इसका उपयोग आधा करना चाहिए और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और हमारी जमीन व धरती माता भी सुरक्षित रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: ‘1998 के पोखरण परीक्षण ने भारत की वैज्ञानिक ताकत को दिखाया’, पीएम मोदी का ट्वीट

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशभक्ति की नई परिभाषा भी दी और कहा कि हर भारतीय को आर्थिक मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, देशभक्ति सिर्फ सीमा पर जान देने तक सीमित नहीं है। आज के समय में देशभक्ति का मतलब है जिम्मेदारी से जीवन जीना और रोजमर्रा की जिंदगी में देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना। 

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हों, वहां उनका इस्तेमाल करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर कार पूलिंग करनी चाहिए, सामान की ढुलाई के लिए रेलवे का अधिक उपयोग करना चाहिए और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला एशिया कप:जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा – Women’s Asia Cup: Smriti Mandhana Reveals Pre-match Chat With Jemimah Rodrigues Before Record Century

कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम:देशभर से आईं खूबसूरत तस्वीरें; एक क्लिक में देखें सभी – Sri Krishna Janmashtami Celebrations Sweep Nation From Kashmir To Kanyakumari Beautiful Photos Across Country

यूएस ओपन में हाईवोल्टेज ड्रामा:गांजे की गंध से परेशान हुईं टेनिस स्टार सबालेंका, रोका खेल; सामने आया वीडियो – Us Open Drama: Aryna Sabalenka Stops Match After Complaining About Strong Marijuana Smell

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट:नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा – Pocso Act Invoked Against Swatantra Bhardwaj Delhi Police Takes Strict Action In Case Involving Minor

150 बीघा जमीन नदी में समाई:अब गांव की आबादी की ओर बढ़ी रामगंगा और बहगुल, खड़ी फसल जानवरों को खिलाने की मजबूरी – 150 Bighas Of Land Submerged In River Flood Threat Rises In Shahjahanpur

मिर्जापुर द मूवी:सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री – Mirzapur The Movie These Characters Have Changed And A New Cast Has Also Been Added

Leave a Comment