लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूएस से वॉर के बीच कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोइज्तबा खामनेई? रूसी राजदूत ने बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद से तेहरान की टॉप लीडरशिप के ध्वस्त होने की आशंका बढ़ गई है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है और उनके सुप्रीम लीडर, सैन्य नेतृत्व खत्म हो गया है. इस बीच ईरान में रूस के राजदूत एलेक्सी डेडोव ने कहा कि मोज्तबा खामेनेई ईरान में ही हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से सामने आने से परहेज कर रहे हैं. 

मोज्तबा खामेनेई को लेकर क्या बोले रूसी राजदूत?

आरटीआईवी न्यूज आउटलेट को दिए इंटरव्यू में रूसी राजदूत ने ये भी कहा कि उनका सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उन पहले लोगों में से थे, जिन्होंने मोजतबा खामेनेई को बधाई का टेलीग्राम भेजा था. उन्होंने (पुतिन) तेहरान के लिए अटूट समर्थन और ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता पर जोर दिया था.’

ट्रंप ने किया था मोज्तबा की मौत का दावा

ट्रंप ने इससे पहले कहा था, ‘मुझे लगता है कि उनके नए सर्वोच्च नेता भी मर चुके हैं या फिर बहुत बुरी हालत में है. क्योंकि किसी ने उनको ना देखा और ना कोई संपर्क किया है. मोज्तबा खामेनेई की लंबी चुप्पी से लगता है कि वह जीवित नहीं हैं. किसी ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है.’ हालांकि ट्रंप ने इन दावों के बाद मोज्तबा खामेनेई ने एक मैसेज जारी करते हुए इराक की जनता और धार्मिक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया था. सर्वोच्च नेता बनने के बाद से मोज्तबा एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं.

यूएस ने ईरान में जमीनी हमले के संकेत दिए

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान की लड़ाई से दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है. इससे ग्लोबल ऑयल सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है. वहीं यूरोपीय देशों की तेल आपूर्ति पर भी इसका सीधा असर पड़ा है. इस बीच अमेरिका ने ईरान में जमीनी कार्रवाई का संकेत दिया है. यूएस के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) भी कर सकता है. हालांकि, शायद इसकी जरूरत न पड़े.’

ये भी पढ़ें :  US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 

‘भारत को प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में देखता है अमेरिका’, दिल्ली-वॉशिंगटन संबंधों को लेकर क्या बोले सर्जियो गोर

अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- ‘इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर…’

होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान

इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

Leave a Comment