लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म:इंस्टाग्राम की तरह Whatsapp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें इसके 5 फायदे – Whatsapp Username Feature Coming Soon: 5 Big Benefits, 3 Things You Know

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

WhatsApp Username Feature: मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर आने के बाद यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर करें, सिर्फ एक यूनिक यूजरनेम के जरिए भी एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यह अपडेट यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को पहले से बेहतर बनाने में मदद करेगा। क्या ऐसा वाकई होगा? इसके क्या फायदे होंगे? जानिए इस लेख में विस्तार से…

Whatsapp Username फीचर से क्या बदलाव होगा ?

अभी तक व्हाट्सएप पर किसी से चैट करने के लिए उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर होना जरूरी होता है, लेकिन यह फीचर आने के बाद उपयोगकर्ता एक यूनिक यूजरनेम बना सकेगा। इससे लोग बिना नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे।




WhatsApp Username Feature Coming Soon: 5 Big Benefits, 3 Things You Know

व्हाट्एप पर जल्द आ रहा यूजरनेम फीचर
– फोटो : amarujala.com


जानिए Username फीचर के 5 बड़े फायदे

इस नए फीचर के आने से यूजर्स की रोज की चैटिंग और सोशल लाइफ में काफी बदलाव का सकते हैं। जो इस प्रकार हैं…

1. मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट: अब किसी भी नए ग्रुप में शामिल होते समय या किसी अनजान व्यक्ति से पहली बार बात करते समय यूजर का 10 अंकों का पर्सनल नंबर सामने वाले को नहीं दिखेगा। यानी की आपकी प्राइवेसी पूरी तरह लॉक रहेगी और जब नंबर नहीं शेयर होगा, तो कोई भी आपको फालतू की कॉल्स नहीं कर सकेगा।

2. प्राइवेसी होगी और मजबूत: हालांकि व्हाट्सएप अपने यूजर के सुरक्षा के लिए अक्सर अपडेट लाता रहता है, लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद ऑनलाइन खरीदारी, कूरियर वाले या अस्थायी काम के सिलसिले में किसी से संपर्क करते समय नंबर लीक होने का खतरा हमेशा के लिए खत्म  या कम हो जाएगा।

3. इन लोगों को मिलेगा खास फायदा: इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे एप्स पर छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर और कंटेंट किएटर्स अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की बजाय सामने वाले से उनके प्रोफेशनल यूजरनेम, जैसे @MyBusiness  के जरिए ग्राहकों के साथ शेयर करते हैं, ठीक वैसे ही आप व्हाट्सएप पर संभव होगा। इससे उनकी ब्रांडिंग भी मजबूत हो सकती है। 

4. याद रखना और खोजना होगा आसान:  दस अंकों का नंबर याद रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा। इसलिए इस जगह एक छोटा, अनोखा और कूल यूजरनेम याद रखना और दूसरों को बताना काफी आसान होगा।

5. फर्जी नंबरों और स्पैम से राहत: अक्सर लोग गलत नंबर देकर निकल जाते हैं या कभी-कभी को एक भी नंबर इधर-उधर होने से मैसेज किसी और को चला जाता है। लेकिन इसके बाद यूजरनेम आधारित पहचान से सही व्यक्ति को ढूंढना और सटीक प्रोफाइल से कनेक्ट होना बेहद पारदर्शी हो जाएगा।


WhatsApp Username Feature Coming Soon: 5 Big Benefits, 3 Things You Know

व्हाट्एप पर जल्द आ रहा यूजरनेम फीचर
– फोटो : amarujala.com


इन 3 बातों को न करें नजरअंदाज

1. पसंदीदा यूजरनेम जल्दी सुरक्षित करें

इस तरह के फीचर आते ही लोग यूनिक और अपने पसंद का यूजरनेम तुरंत सेट कर लेते हैं। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह ही व्हाट्सएप पर भी एक नाम का यूजरनेम सिर्फ एक ही यूजर को मिलेगा। इसलिए जैसे ही यह फीचर रोलआउट हो, बिना देर किए अपनी पसंद या अपने नाम का यूज़रनेम तुरंत बुक (सुरक्षित) कर लें, वरना कोई और उसे ले सकता है।

2. फर्जी यूजरनेम से रहें सावधान

कुछ लोग बड़े ब्रांड, सेलिब्रिटी या संस्थानों से मिलते-जुलते यूजरनेम बनाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अकाउंट पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जरूर जांचें। टेलीग्राम पर यह समस्या आम है, इसलिए व्हाट्सएप पर भी किसी यूजरनेम पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर कर लें।

3. प्राइवेसी सेटिंग्स समय-समय पर चेक करें

यूजरनेम बनाने के बाद भी अपनी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और अन्य जानकारी की विजिबिलिटी चेक करते रहें, ताकि आपकी जानकारी केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचे जिन्हें आप अनुमति देना चाहते हैं। 

यूजर्स के लिए क्यों होगा खास?

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम सिस्टम आने से व्हाट्सएप पर लोगों से जुड़ना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा, जो अपना निजी मोबाइल नंबर हर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पैपराजी पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर और पिता शत्रुघ्न के साथ आईं नजर; देखें वायरल वीडियो – Sonakshi Sinha Get Irritated With Paps As She Steps Out With Zaheer Iqbal And Shatrughan Sinha See Viral Video

आज आखिरी दिन:maadhaar App आज से हो रहा है बंद, अब किस नए एप पर और कैसे होंगे आधार से जुड़े काम? यहां जानें – The Maadhaar App Is Shutting Down Today Download The New Aadhaar App Now

Up:’मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा’, बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध – Baghpat Murder Mom And Uncle Killed Dad By Smothering Him With A Pillow. Son And Daughter Reveal

‘मेरे अंदर मातृत्व की भावना नहीं…’ शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला की दो-टूक; बोलीं- गौरव मुझे छोड़ सकते हैं – Akanksha Chamola Statement On Show Lock Upp 2 Says I Don’t Have Maternal Instinct

Asian Games 2026:एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी – Asian Games 2026: Harmanpreet Kaur To Lead India, Bcci Announces Women’s Cricket Squad

Fatf:पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की ग्रे सूची में डालने की तैयारी, क्या भारत के इस कदम से घबराया इस्लामाबाद? – India To Push Fatf To Include Pakistan In Grey List Operation Sindoor

Leave a Comment