लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मोदी देश तो ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद’:मल्लिकार्जुन खरगे का प्रहार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी भड़के – Pm Modi Destroying India Trump The World Both Call Themselves Good Friends Claims Kharge

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खुद को अच्छा दोस्त बताने वाले ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों को तबाह कर रहे हैं। खरगे ने दावा किया कि इनमें से एक देश को बर्बाद कर रहा है और दूसरा पूरी दुनिया को। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में धन की हेराफेरी के आरोपों और नीट परीक्षा विवाद को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

‘मित्रता’ की नीति पर उठाए सवाल

बंगलूरू में बीके हरिप्रसाद के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के मौके पर खरगे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं और ट्रंप पूरी दुनिया को। दोनों खुद को अच्छा दोस्त कहते हैं। दोनों अच्छे दोस्त देश का नाम खराब कर रहे हैं और जनता इनकी वजह से भुगत रही है।’ ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत नेहरू के समय से गुटनिरपेक्षता की नीति पर चलता था और सभी देशों से अच्छे संबंध रखता था। लेकिन मोदी ने हर किसी को गले लगाकर और दोस्त बताकर देश को इस स्थिति में पहुंचा दिया है।


राम मंदिर के नाम पर ‘लूट’ का आरोप

खरगे ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े फंड में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एलके आडवाणी की रथ यात्रा के बाद मंदिर निर्माण के लिए जो दान और सामग्री इकट्ठा की गई थी, उसका कोई सही हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘ऐसी खबरें हैं कि करीब 5,000 करोड़ रुपये का दुरुपयोग हुआ है। पुजारी पैसे लूट रहे हैं। राम नाम जपना, पराया माल अपना। राम के नाम पर लूट हुई है। करोड़ों रुपये लूटने के लिए मंदिर का निर्माण किया गया।’ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने एसआईटी जांच के लिए 15 दिन का समय मांगा था। खरगे ने कहा कि जब भगवान, मंदिर, मोदी और मुख्यमंत्री सब आपके साथ हैं, तो 15 दिन क्यों चाहिए? लुटेरों को तुरंत जेल में डालिए।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से सात महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

नीट विवाद पर शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने राहुल गांधी की मांग को दोहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। खरगे ने कहा, ‘भाजपा और प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखा किया है। वे ठीक से परीक्षाएं भी नहीं करवा पा रहे हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सुझाव दिया कि छात्रों के साथ न्याय के लिए कर्नाटक के सीईटी मॉडल को देखा जाना चाहिए और नीट स्कोर के साथ कक्षा 12वीं के अंकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रम को बदलकर छात्रों को गुमराह कर रही है और प्रमुख पदों पर आरएसएस पृष्ठभूमि के लोगों को बिठाया जा रहा है।

नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं पर भड़के खरगे

इसी कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा वाकया भी हुआ जब मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुरी तरह भड़क गए। कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता ‘डीके-डीके’ के नारे लगा रहे थे। इस पर गुस्सा करते हुए खरगे ने कहा, ‘क्या तुम्हारे यहां चिल्लाने से पूरा देश प्रभावित हो जाएगा? यह किसी व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं, पार्टी का कार्यक्रम है। तुम बेकार लोग… यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती। मेरे पास 58 साल का राजनीतिक अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं, जिनका पार्टी में योगदान छोटा है लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।’ उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नारेबाजी करने वालों की फुटेज देखी जाएगी और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

दूसरी ओर कर्नाटक से मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं सिद्धारमैया के साथ गया। सत्ता सौंपने के बारे में जो भी कहा गया, मैंने उसी के अनुसार काम किया। मैंने धैर्य रखा। मैंने एक भी बयान नहीं दिया। सत्ता का हस्तांतरण उम्मीद के मुताबिक हुआ।  एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमें खतरे में डाल दिया है। तमिलनाडु ने 64 लाख की कटौती की है। पश्चिम बंगाल में भी कटौती हुई है। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या मैं, सभी को एन्यूमरेशन फॉर्म भरना चाहिए। मैंने सभी अधिकारियों से भी बात की है। हमारे सभी बीएलए को हेल्प डेस्क बन जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि सरकार क्या कर रही है या क्या नहीं। जो लोग काम के लिए बाहर गए हैं, उन सभी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक:नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर? – Nepal Floods: Death Toll Reaches 359, Over 1,000 Missing, Including 178 Indians From 32 Countries

भागवत का अमेरिका दौरा:आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट क्यों हुआ निलंबित? – Mohan Bhagwat New York Event: Ahead Forum X Account Suspended Amid Rss Controversy

एसएंडपी ने बरकरार रखी भारत की ‘बीबीबी’ रेटिंग:विकास दर इस साल रह सकती है 6.6%; जानिए क्या हैं इसके मायने – S&p Affirms India’s ‘bbb’ Sovereign Rating On Robust Growth And Policy Stability; Forecasts Fy27 Gdp At 6.6%

बिहार:मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू – Ganga Water Level Rises, Floodwater Enters Several Villages; Erosion Control Work Begins In Kutlupur

महाराष्ट्र भाषा विवाद:ऑटो और टैक्सी वालों को मराठी सीखने के लिए मिलेगा एक साल, सरकार ने क्यों लिया फैसला? – Maharashtra Auto Rickshaw Taxi Drivers One Year To Learn Basic Marathi Cm Fadnavis

शुभमन गिल बोले- टेस्ट क्रिकेट जीता:भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, सोनल दिनुषा के शतक से श्रीलंका ने खेला ड्रॉ – India Vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India To Draw

Leave a Comment