लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं किसी मौलाना संग शादी के लिए मर रही हूं..’ दो शादी टूटने के बाद सना खान के रास्ते पर चलीं राखी सावंत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


राखी सावंत को यूं ही नहीं ड्रामा क्वीन कहा जाता है. वो लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलकर अपने दिल की बात की. ये तो हर कोई जानता है कि राखी सावंत ने दो शादियां की हैं. उन्होंने पहली शादी रितेश सिंह से की थी और दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की थी.

हालांकि, उनकी दोनों में से कोई भी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. राखी ने जब आदिल खान संग निकाह किया था तो उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था, इसका खुलासा उन्होंने कई इंटरव्यू में किया था. राखी ने बताया था कि मुस्लिम धर्म बनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है.

राखी ने बताया वो हिंदू हैं या मुस्लिम

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी से उनके धर्म और नाम को लेकर पूछा गया. ऐसे में एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया वो काफी चौंकाने वाला था. दरअसल, लेटेस्ट इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वो पहले राखी से फातिमा बनीं और फिर वापस राखी बन गईं.

ये भी पढ़ें:-कभी पैसों के लिए झूठी शादी का दिखावा तो कभी लगाए पति पर मारपीट के आरोप, राखी सावंत की जिंदगी का हाई वोल्टेज ड्रामा 

राखी ने फिल्मीचर्चा को दिए इंटरव्यू में कहा,’मैं अभी भी फातिमा ही हूं, फातिमा नाम है मेरा. मेरा तलाक हो गया है.मैंने इस्लाम नहीं छोड़ा. बहुत ही गर्व से मैं कहती हूं कि मैंने बहुत ही दिल से जब निकाह किया था तो इस्लाम अपनाया था. आदमी घटिया निकला. आदमी खराब निकला, लेकिन खुदा तो एक ही है ना. वो रहम दिल खुदा है.’

उसके बाद राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट में कहा,’ मैं तो किसी मौलाना संग शादी करने के लिए मर रही हूं. मेरी बहन सना खान ने एक मौलाना संग शादी की है.मुफ्ती भाई से, वो 5 वक्त का नमाज पढ़ते हैं. जो नमाजी होते हैं वो बहुत अच्छे होते हैं. मुफ्ती भाई मस्जिद में रहते हैं.’ वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल राखी किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि, अब वो ज्यादातर रिएलिटी शोज या फिर म्यूजिक वीडियोज में ही दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें:-इस पॉपुलर ने एक्ट्रेस किराए पर लिया पति, 3 करोड़ के लालच में पूरी दुनिया के सामने किया ढोंग

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्क्रीनिंग में तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल, करण जौहर का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

‘फोन करते हैं कि आ जाओ…’, सलमान खान के फार्म हाउस पार्टी में इनसाइड क्या-क्या होता है? अमीषा पटेल ने खोला राज

‘असफलता उन्हें परेशान नहीं करतीं’, आमिर खान ने खुद से की जुनैद खान की तुलना, बेटे को बताया ‘लंबी रेस का घोड़ा’

Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘भूत बंगला’ का टूटा कहर, ‘धुरंधर 2’ भी दिखी मजबूत, जानें- कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

नेहा धूपिया से आलिया भट्ट तक, प्रेग्नेंसी के बाद इन एक्ट्रेसेस ने की शादी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

‘कमर मटकाने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती’, शिल्पा शेट्टी ने डांस डे पर शेयर किया मजेदार वीडियो

Leave a Comment