निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ और निर्देशक आदित्य धर को सराहा। वहीं ‘धुरंधर 2’ की आड़ में वह बॉलीवुड के एक्टर्स, राइटर्स पर भी नाराज नजर आए। उन लोगों को भला-बुरा कहते दिखे। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने यह बातें कही हैं।

आदित्य धर को काली नजर से संदीप रेड्डी वांगा ने सचेत किया
अपनी ट्विटर पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, ‘लेखकों और अभिनेताओं ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपना करियर बनाया और इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही। अब वही लोग ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली सोच ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते। पता नहीं सच को प्रोपेगेंडा का लेबल कब से मिलने लगा। अजीब समय है। अब मुद्दे पर आते हैं। मैं निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि यह काली नजर ऐसे नहीं हटेगी, मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा। पूरा खेत जलाना पड़ेगा।’
वह आगे लिखते हैं, ‘कल रात ‘धुरंधर 2’ देखी। जबरदस्त फिल्म है।’ आदित्य धर ने भी
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You don’t get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Don’t know when truth started getting labeled as propaganda…… strange times.…
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) April 9, 2026

