लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’:ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं – Don’t Care About Critics, Need More Like Me: Donald Trump On Expletive-laded Post

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।

आलोचकों की कोई परवाह नहीं- ट्रंप

इस बयान के बाद जब पत्रकारों ने उनसे आलोचना पर सवाल किया, तो ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें आलोचकों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे आलोचकों की परवाह नहीं है।’ जब उनसे यह भी पूछा गया कि कुछ लोग उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्होंने इसे भी नजरअंदाज करते हुए कहा कि अगर ऐसा है, तो देश को उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।

‘अमेरिका के हित में मेरी सख्त नीति और बयानबाजी’

ट्रंप ने अपने बचाव में कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने से पहले अमेरिका को व्यापार समेत कई मामलों में नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन उन्होंने आकर स्थिति बदली। उनका कहना था कि उनकी सख्त नीति और बयानबाजी ही अमेरिका के हित में है।

25वें संशोधन की मांग तक पहुंची बात

हालांकि, उनके इस बयान के बाद विपक्ष और कई आलोचकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। खासकर ईस्टर के दिन किए गए उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों ने इसे घृणित और अशोभनीय बताया। कुछ नेताओं ने तो यहां तक मांग कर दी कि उनके मंत्रिमंडल को 25वां संशोधन का इस्तेमाल कर उन्हें पद से हटाने पर विचार करना चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India-uk Ties:भारत दौरे पर पहुंचीं ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर; विजन 2035 की समीक्षा और Fta पर होगी चर्चा – British Foreign Secretary Yvette Cooper Arrives In New Delhi; To Review Vision 2035, Push Forward Fta

Us:ट्रंप ने माना नेतन्याहू को कहे थे अपशब्द, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- लेबनान में लगातार संघर्ष से था परेशान – Trump Confirms Heated Call With Netanyahu Over Lebanon Strikes, Says He Was Perturbed By Military Operations

Aaj Ka Shabd Shadwal Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Hum Aise Azad – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता

Delhi Weather:आज से दो दिन बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी; दिल्ली में सक्रिय हो चुका है एक नया पश्चिमी विक्षोभ – Delhi Weather: Rain Will Likely Occur For Two Days Starting Today, With A Yellow Alert Issued

दिल्ली कूच का एलान:पूर्ण राज्य के लिए आंदोलन करेगी नेकां, मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली घेराव की तैयारी – Delhi March: Nc To Agitate For Full Statehood, Preparations To Protest On The First Day Of Monsoon Session

‘बगावत नहीं, लोकतांत्रिक लड़ाई’:tmc के बागी गुट के विधायक बोले- ममता ही हमारी नेता, पार्टी में टूट नहीं – Mla From Rebel Tmc Faction Says Mamata Our Leader No Split In Party We Are Not Rebellion Is Democratic Battle

Leave a Comment