2000 के दशक में बॉलीवुड में रोम-कॉम फिल्में खूब पसंद की जाती थीं. दर्शक उस समय नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे. एक्टर इमरान खान भी पर्दे पर खूब पसंद किए गए थे. इसी बीच अब एक दशक के बाद इमरान पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी. इसी बीच हाल ही में भूमि ने इमरान को लेकर खुलकर बात की हैं.
इमरान खान पर बहुत बड़ा क्रश था…
ग्राजिया के साथ बातचीत में भूमि ने हंसते हुए कहा, ‘बड़े होते समय मुझे इमरान खान पर बहुत बड़ा क्रश था. उनकी रोमांटिक फिल्मों में वो सबसे अच्छे और आदर्श लड़के की तरह दिखाई देते थे. आजकल वैसे रोमांटिक हीरो और वैसी रोम-कॉम फिल्में बहुत कम बनती हैं. जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पसंद आई. ये फिल्म मैच्योर, इमोशन और खूबसूरत है.’ भूमि इमरान खान की बहुत बड़ी फैन हैं इसीलिए उनके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने के सच होने जैसा हैं. वो उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई है, इसीलिए ये उनके लिए बहुत खास अनुभव हैं.
ये भी पढ़ें: आर माधवन से धनुष तक, एक्टिंग ही नहीं, स्विमिंग में भी उस्ताद हैं साउथ के ये सितारे
फिल्म की कहानी
बात करें फिल्म की, तो इसकी कहानी एक शादीशुदा कपल पर है, जो अपने रिश्तों में चुनौतियों का सामना करते हैं. ये सिर्फ प्यार की कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाती है. इस फिल्म का निर्देशन दानिश असलम ने किया है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो गई है और ये पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में हैं. हालांकि, इसकी रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है.
इन फिल्मों से इमरान ने बनाई पहचान
बता दें कि इमरान खान ने ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्मों में उनकी सादगी, मासूमियत और अभिनय फैंस को बहुत पसंद आती थी. इसके बाद उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘ब्रेक के बाद’ जैसी रोमांटिक फिल्मों से गहरी छाप छोड़ी.
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल ने खोला भाई सनी देओल की तगड़ी बॉडी का राज, जवानी में पीते थे ये चीजें

