लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, जिसने ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म, जानें अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे आएं जिन्होंने रातों-रात पहचान बना ली थी. इसी दौर में फरहीन प्रभाकर इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर नई एक्ट्रेसेस में से एक थीं. कहा जाता है कि उनके हाथ से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई और इसके बाद उनकी जिंदगी का रुख बदल गया. इसी बीच उनकी मुलाकात एक क्रिकेटर से हुई, जिसने उनकी पर्सनल लाइफ को नई दिशा दी. जब बॉलीवुड उन्हें अपनी अगली बड़ी स्टार के तौर पर देखने लगा था, तभी फरहीन ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और लाइमलाइट से दूर हो गईं.

फरहीन प्रभाकर के बारे में 
फरहीन प्रभाकर, जिनका असली नाम फरहीन खान है, ने साल 1992 में फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो रोनित रॉय के साथ नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फरहीन को माधुरी दीक्षित की हमशक्ल भी कहा जाता था और उन्हें उस दौर की उभरती हुई स्टार माना जाने लगा.

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, जिसने ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म, जानें अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?

ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म
डेब्यू के तुरंत बाद उन्हें शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘बाजीगर’ भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया. ये किरदार बाद में शिल्पा शेट्टी ने निभाया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई. फरहीन ने इसके बजाय कमल हासन के साथ तमिल फिल्म ‘कलैयगन’ से डेब्यू करने का फैसला किया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई.

ये भी पढे़ेंः आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, ‘लगान’ इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, जिसने ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म, जानें अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?

इसके बाद फरहीन ने हिंदी और साउथ सिनेमा दोनों में काम करना जारी रखा. इस दौरान वो अक्षय कुमार के साथ ‘सैनिक’, ‘दिल की बाज़ी’ और ‘नज़र के सामने’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा उनकी कुछ और चर्चित फिल्मों में ‘अग्नि प्रेम’, ‘फौज’, ‘तहकीकात’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं. करियर के इसी सफर के दौरान फरहीन की मुलाकात एक्स इंडियन क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से हुई, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ ने एक नया मोड़ लिया.

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, जिसने ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म, जानें अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?

फरहीन प्रभाकर की पर्सनल लाइफ
फरहीन प्रभाकर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी मुलाकात एक्स क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से साल 1993 में हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच रिश्ता बन गया. उस समय मनोज प्रभाकर पहले से शादीशुदा थे और उनका तलाक नहीं हुआ था. इसी वजह से 1994 में दोनों ने कथित तौर पर एक सीक्रेट वेडिंग की थी.

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, जिसने ठुकराई शाहरुख खान की फिल्म, जानें अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?

फिर बाद में 2008 में मनोज प्रभाकर को अपनी पहली पत्नी से तलाक मिला और 2009 में उन्होंने फरहीन से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी की. इस कपल के दो बेटे हैं, राहील और मानवांश.

ये भी पढ़ेंः माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट

अब कहां हैं फरहीन प्रभाकर?
शादी के बाद फरहीन ने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने परिवार के साथ दिल्ली में बस गईं. आज फरहीन प्रभाकर अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक शांत जीवन बिता रही हैं. लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद उन्होंने हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म ”द डिप्लोमैट’ ‘ से स्क्रीन पर वापसी की, हालांकि इसमें उनका रोल काफी छोटा था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment