लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मां ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद है’, दिवंगत मां को याद कर रजा मुराद ने किया इमोशनल पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में हमेशा कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई. ये एहसास हर इंसान को तब होता है, जब मां जीवन से दूर हो जाती है. इसी बीच एक्टर रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की, साथ ही उन्होंने बहुत इमोशनल नोट लिखा, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए और कमेंट में उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है मां

रजा मुराद ने अपनी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की जयंती पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वो अपनी मां की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी दिवंगत मां, लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती है (3 अप्रैल 1928 – 12 नवंबर 2007). उनके गोदी में जो बच्चा है, वो आपका दोस्त रजा मुराद है. कहने की जरूरत नहीं है कि मां इस दुनिया में ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं. एक कहावत है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई. ये बात बिल्कुल सही है. दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां नहीं मिलती.’

रजा मुराद की फिल्में और वेब सीरीज

बता दें, बॉलीवुड में खलनायक के किरदार से पहचान बनाने वाले रजा मुराद ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ‘बॉबी’, ‘प्रेम रोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘हिना’, ‘नमक हराम’, ‘राम लखन’ और ‘एक नजर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से दमदार पहचान बनाई. नेगेटिव रोल हो या सपोर्टिंग रोल, रजा मुराद ने हमेशा उन्हें बखूबी निभाया है. इसके अलावा हाल ही में वो वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के दोनों सीजन में भी नजर आए, जो मुंबई की चॉल और पायरेसी की दुनिया पर बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में उनके साथ मुनव्वर फारूकी, आशी सिंह और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment