लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारत में इजरायल के समर्थक…’, नई दिल्ली और तेल अवीव के रिश्तों पर खुलकर बोले नेतन्याहू, जानें पाकिस्तान को क्यों लपेटा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर बात करने और नई दिल्ली के समर्थन का दावा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं. वेस्ट बैंक में गुरुवार (28 मई) को एक सम्मेलन में बोलते हुए नेतन्याहू ने भारत के साथ इजरायल के यूनिक संबंधों पर खुलकर बात की.

‘भारत में इजरायल के लिए बेतहाशा समर्थन’
नेतन्याहू ने कहा, “दुनिया के कई हिस्सों में हमें इजरायल की वैधता को लेकर समस्याएं हैं, लेकिन भारत में नहीं. भारत में इजरायल के लिए बेतहाशा समर्थन है, सचमुच बेतहाशा. मुझे लगता है कि भारत में इजरायल के समर्थक कहीं और से ज़्यादा हैं.” यह पहली बार नहीं है, जब नेतन्याहू ने भारत में अपनी लोकप्रियता का बखान किया है. उन्होंने 2018 में अपनी पत्नी सारा के साथ नई दिल्ली की अपनी पिछली यात्रा को प्रेम उत्सव बताया था.

पत्नी संग भारत दौरे को लेकर क्या कहा
सीबीएस न्यूज़ के एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने दावा किया कि भारतीयों के मन में इजरायल के लिए अत्यधिक सम्मान है. उन्होंने कहा, “ऐसी जगहें हैं जहां इजरायल का आज भी सम्मान किया जाता है और खासकर भारत में इजरायल बहुत लोकप्रिय है. प्रधानमंत्री मोदी का यहां बहुत प्यार से स्वागत सम्मान किया गया था. मैं अपनी पत्नी के साथ भारत गया था और यह एक प्रेम उत्सव था.” 

नेतन्याहू की घटी लोकप्रियता
इजरायली प्रधानमंत्री की ये टिप्पणियां उनकी घटती लोकप्रियता की खबरों के बीच आई है. अप्रैल में जारी प्यू रिसर्च सेंटर के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार 60 फीसदी अमेरिकियों की इजरायल के प्रति नकारात्मक राय है, जो पिछले साल के 53 फीसदी से अधिक है. आधे से अधिक अमेरिकी वयस्कों (59%) को विश्व मामलों में सही कदम उठाने के मामले में नेतन्याहू पर बहुत कम या बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. 

पाकिस्तान पर साधा निशाना
नेतन्याहू ने अपनी लोकप्रियता में गिरावट के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पाकिस्तान पर अमेरिकी जनमत में इजरायल विरोधी भावना को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया बॉट फार्म का उपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया, “जो देश अमेरिकी-इजरायली गठबंधन को कमजोर करना चाहते हैं, वे बॉट फार्म के जरिए सोशल मीडिया में हेरफेर कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें 

जंग खत्म! विकास पर फोकस करेगा ईरान, सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने संसद को दे दिया मास्टर प्लान


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन

गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन

US-Iran War: अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह

कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?

जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक

‘बेहतर संबंध चाहते हो तो…’, अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत

Leave a Comment