भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह समझौता अभी तक क्यों नहीं हो पाया. अब भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच अब सिर्फ कुछ मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में यह डील फाइनल हो सकती है.
‘अब सिर्फ कुछ मुद्दों पर बात बाकी’
सर्जियो गोर ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही. उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर काम समझौते की अंतिम भाषा तैयार करने का है, जिस पर दोनों देशों को हस्ताक्षर करने हैं. उन्होंने कहा कि अब केवल कुछ मुद्दे ही बचे हैं और बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है.
IANS Exclusive
Washington, US: When asked about his impression of India after six months in the country, US Ambassador to India Sergio Gor says, “In those six months, it’s been an extraordinary time. I’ve gotten to travel all over the beautiful country and have met some… pic.twitter.com/jftwhnEBAf
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
ट्रेड डील में देरी की बताई वजह
गोर ने कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि ट्रेड डील बनने में इतना समय क्यों लग रहा है, लेकिन इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौतों में लंबा समय लगना सामान्य बात है. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका इस समझौते पर करीब डेढ़ साल से काम कर रहे हैं, जबकि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील पर करीब 20 साल से बातचीत चल रही है और वह भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इसे लेकर दोनों देश काफी सकारात्मक हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के भड़काऊ बयान पर PoK के PM की दो टूक, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों को आपकी…’
मोदी-ट्रंप की मुलाकात रही अहम
अमेरिकी राजदूत ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने एक घंटे से ज्यादा समय तक व्यापार, रक्षा और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. गोर ने कहा कि इस बैठक में कई ऐसे मुद्दों पर बातचीत हुई, जिनसे आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में कुछ बड़े ऐलान भी हो सकते हैं.
भारत की संभावनाओं की तारीफ
भारत में अपने छह महीने के अनुभव को साझा करते हुए गोर ने कहा कि उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और भारत की तेजी से बढ़ती क्षमता को करीब से देखा. उनके मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं.
यह भी पढ़ें: भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
आईटी, दवा और रक्षा क्षेत्र पर रहेगा फोकस
सर्जियो गोर ने कहा कि फार्मास्यूटिकल, आईटी, रक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में भारत और अमेरिका मिलकर बड़े स्तर पर काम कर सकते हैं. उनका कहना है कि आने वाले समय में दोनों देशों की आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत होगी.


