लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भाजपा नेता के कत्ल पर बवाल:बैरागीवाला में दिनभर धधकी आक्रोश की ज्वाला, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी की पूरी कहानी – Bairagiwala Erupts In Protest After Bjp Leader Murder Mob Sets Vehicles And Damages Property

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देहरादून की सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के बाद शनिवार रात भड़की आक्रोश की आग रविवार की सुबह और धधक उठी।

आक्रोशित ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों की 500 से अधिक की भीड़ आरोपी के घर पहुंच गई। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने पैमाइश कर दो आरोपियों के मकानों की चहारदीवारी और दो दुकानें बुलडोजर से ढहा दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।




Bairagiwala Erupts in Protest After BJP Leader Murder Mob Sets Vehicles and Damages Property

पथराव करते लोगों को भगाते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बैरागीवाला गांव में शनिवार की रात ही घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्रों से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 


Bairagiwala Erupts in Protest After BJP Leader Murder Mob Sets Vehicles and Damages Property

बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रात में कुछ लोगों ने धर्मस्थल और आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दून-पांवटा राजमार्ग जाम कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

 


Bairagiwala Erupts in Protest After BJP Leader Murder Mob Sets Vehicles and Damages Property

बैरागीवाला में हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करते आक्रोशित लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रविवार सुबह करीब 10 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर 500 से अधिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी पक्ष के घर पहुंच गए। भीड़ ने पहले भूसे से भरे दो कमरों में आग लगा दी। इसके बाद दूसरे मकान के एक कमरे में तोड़फोड़ कर सामान को आग के हवाले कर दिया।

 


Bairagiwala Erupts in Protest After BJP Leader Murder Mob Sets Vehicles and Damages Property

पथराव करते लोगों पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लकड़ियां रखने के लिए बनाए गए कमरे और एक बाइक में भी आग लगा दी गई। उग्र भीड़ ने एक ट्रैक्टर को पलटकर नीचे गिरा दिया। पूरे क्षेत्र में नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ व बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने करीब 11.30 बजे मौके पर पैमाइश कर दो मकानों की चहारदीवारी बुलडोजर से ढहा दी हालांकि प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए। कुछ लोग निजी जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर मशीन को वापस भेज दिया।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:देश की सबसे प्रभावशाली महिलाएं कौन हैं, किन क्षेत्रों में बनाया दबदबा और क्या कहते हैं आंकड़े? – Who Are India’s Most Influential Women? Which Sectors Do They Dominate And What Do The Numbers Reveal?

वर्दी की मर्यादा तार-तार:नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर किया तमाशा, कपड़े उतारे तो कभी गालियां देता दिखा – Uniform’s Dignity Shredded: Drunk Policeman Creates Street Spectacle, Strips Off Clothes And Hurls Abuses

साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन; 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा – Legendary Singer Jamuna Rani Passed Away In Bengaluru

दिल्ली दंगे:51 घाव और नाले में फेंका शव, जानिए 24 फरवरी 2020 को आईबी अफसर अंकित शर्मा के साथ क्या हुआ था? – Delhi Riots 51 Wounds Body Dumped In Drain What Happened To Ib Officer Ankit Sharma On February 24 2020

Cjp Protest:’पापा के सिर पर पांच टांके थे, यूनिफार्म खून से लाल थी’, घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों की आपबीती – Press Conference By The Families Of Police Personnel Injured During The Cjp Protest At Jantar Mantar

Explainer:मंदिर के सामने डीजे बजाने के विवाद से कैसे नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, भारत में क्यों चिंता? – Nepal Communal Violence Districts Affected Near India Border Bihar Up Pm Balen Shah Madhesh Koshi Region Expla

Leave a Comment