सुपरस्टार सलमान खान की क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमोद राने की मौत से उनका पूरा परिवार टूट गया है. कुमोद के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार पहुंचा. सलमान खान भी श्मशान घाट पहुंचे. सलमान खान अपनी दोस्त के चले जाने से इमोशनल हो गए और रोने लगे. सलमान के रोते हुए के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
इस दौरान सलमान खान सिक्योरिटी के साथ थे. उनके बॉडीगार्ड शेरा भी साथ थे. सलमान श्मशान घाट से बाहर आते वक्त अपने दोस्त को गले लगाते हुए इमोशनल नजर आए.
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
सलमान खान को रोते हुए देखकर फैंस भी उदास हो गए. एक यूजर ने लिखा- सलमान भाईजान को ऐसे रोते हुए नहीं देख सकते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत हैवी लग रहा है भाई. सलमान सर मजबूत रहो. एक यूजर ने लिखा- बस भाई के लिए बुरा लगता है. एक यूजर ने लिखा-जब भाई उदास होते हैं तो हमें भी बुरा लगता है.
ये भी पढ़ें- ‘बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं’, अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी




कुमोद के अंतिम संस्कार में सलमान खान की दोनों मां सलमा खान और हेलेन भी पहुंची. सोहेल खान हाथ पकड़कर उन्हें ले जाते दिखे. वहीं सोहेल और अरबाज खान के बेटे भी नजर आए. अमृता अरोड़ा और उनकी मां भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं. सभी काफी इमोशनल दिखे.
कौन थीं कुमोद राने?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कुमोद राने एक एंटरप्रन्योर और दुबई में Reign Beauty Bar की फाउंडर थी. उन्होंने ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में काफी काम किया है. उनका खान फैमिली से खास बॉन्ड था. सालों से व खान परिवार को जानती थीं.
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘मातृभूमि मे रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे. फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर पोस्टपोन हो गई. अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है.


