लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉयफ्रेंड खुशाल खान संग पाक एक्ट्रेस रमशा ने गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें लीक होते ही भड़कीं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों एक खबर तेजी से सुर्खियों में बनी हुई है. मशहूर एक्ट्रेस रमशा खान ने अपने को-स्टार और बॉयफ्रेंड खुशाल खान के साथ शादी कर ली है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई है. इसी बीच उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है और रमशा ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है.

ये हमारी जिंदगी है, खबर नहीं…

रमशा खान ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी तस्वीरें बिना हमारी परमिशन के लीक करके शेयर की गई हैं. ये हमारी प्राइवेसी में दखल है, गलत है और बिल्कुल भी ठीक नहीं है. जो लोग हमारी निजी तस्वीरों को वायरल करके फायदा उठाना चाहते हैं, उनसे कहना है कि ऐसा करना बंद करें. ये कोई कंटेंट नहीं है, जिसे आप इस्तेमाल करें. मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखा है और आगे भी ऐसा ही रखूंगी. जिंदगी के इस नए दौर में मैं चाहती हूं कि हमारी सभी तस्वीरें तुरंत हटा दी जाएं और कहीं भी दोबारा शेयर न हों. ये हमारी जिंदगी है, कोई खबर या हेडलाइन नहीं. इसका सम्मान करें और हमें अकेला छोड़ दें. बाकी बातें सही समय आने पर खुद शेयर की जाएंगी.’

बॉयफ्रेंड खुशाल खान संग पाक एक्ट्रेस रमशा ने गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें लीक होते ही भड़कीं

हाल ही में हुई दोनों की शादी 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रमशा खान और खुशाल खान के निकाह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. इसी बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें रामशा हल्के बैंगनी रंग के कपड़ों में नजर आईं और खुशाल सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिखे. खबरों के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में रमशा के घर पर एक प्राइवेट इवेंट में निकाह किया है. इतना ही नहीं, ये भी कहा जा रहा है कि रमशा को 15 अप्रैल को घर से विदा किया जाएगा. ये जोड़ी पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. दोनों ने दुनियापुर और बिरयानी जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

Leave a Comment